विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deoria: पत्नी की विदाई न होने से नाराज पति ने ससुराल में की आत्महत्या की कोशिश, ब्लेड से रेता गला; हालत गंभीर

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Mon, 08 May 2023 10:37 AM (IST)

घटना देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र की है। यहां ससुराल आए युवक ने पत्नी की विदाई कराने के लिए ...और पढ़ें

पत्नी की विदाई न होने पर ससुराल आए युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पत्नी की विदाई न होने पर ससुराल आए युवक ने आत्महत्या का किया प्रयास। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

देवरिया, जागरण संवाददाता। देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ककवल में ससुराल आए युवक ने पत्नी की विदाई न करने से नाराज होकर दरवाजे पर ब्लेड से गला रेत लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए स्वजन सीएचसी गौरीबाजार ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर मामले की जानकारी ली।

यह है मामला

कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली के पगरा के रहने वाले बृजेश प्रजापति की ससुराल गौरीबाजार थाना के ककवल में है। पत्नी से किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है। रविवार की रात बृजेश अपने ससुराल आया और पत्नी से घर चलने की बात कहने लगा। साथ ही ससुरालियों पर विदाई करने का दबाव बनाने लगा। जब ससुराली नहीं माने तो जेब में रखे ब्लेड को निकाल कर पत्नी के सामने दरवाजे पर ही गला रेतना शुरू कर दिया। गले का कुछ हिस्सा कटते ही बृजेश की हालत बिगड़ गई और वहीं गिर पड़ा। पत्नी व ससुराल के अन्य सदस्य उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।

क्या कहती है पुलिस

प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था। युवक ने ब्लेड से गले के पिछले हिस्से को काटा है। उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

न्यायालय में चल रहा मुकदमा

बृजेश के ससुरालियों की माने तो दोनों का विवाद अब न्यायालय तक चला गया है, मुकदमा चल रहा है। इस बीच ससुराली उसके साथ विदाई करने को तैयार नहीं हुए। ससुरालियों का कहना है कि बृजेश नशे का आदी है। आए दिन अपनी पत्नी की पिटाई करता है। जिसके चलते पत्नी उसके साथ जाने को तैयार नहीं रहती है।