बरियापुर में निकली भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा
बरियापुर उपनगर में श्रीराम जन्मोत्सव सेवा समिति के द्वारा गुरुवार को भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में फरुआही नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। सुबह से ही शिव मंदिर पर लोग एकत्रित होने लगे थे। दस बजते-बजते हजारों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद शोभा यात्रा नगर में निकाली गई।
देवरिया: बरियापुर उपनगर में श्रीराम जन्मोत्सव सेवा समिति के द्वारा गुरुवार को भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में फरुआही नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
सुबह से ही शिव मंदिर पर लोग एकत्रित होने लगे थे। दस बजते-बजते हजारों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद शोभा यात्रा नगर में निकाली गई। शोभा यात्रा में सुंदर सजे रथ पर चाणक्य पीठाधीश्वर काशी सुदर्शन महाराज चल रहे थे। उनके पीछे सुंदर सजी झांकियां चल रही थी और उसके पीछे भगवान श्रीराम का जयकारा लगाते हुए लोग चल रहे थे। यह शोभा यात्रा शिव मंदिर, नदी पूजन, कोट की देवी, हनुमान मंदिर, परमेश्वरी देवी, ब्रह्म स्थान मंदिर समेत विभिन्न जगहों से होते हुए पुन: शिव मंदिर पहुंचा। इस दौरान फरुआही नृत्य आकर्षक का केंद्र रहा। इस अवसर पर जयप्रकाश मिश्र, दिवाकर यादव, सुनील मद्धेशिया, रमेश यादव, पवन गिरि, रितेश गिरि, रमन, राजू, कृष्णानंद गिरि, अमन, अखिलेश मिश्र, दीपक मिश्र, आनंद, राधेश्याम, योगेश कुमार, जगलाल, शिवम, राजा, अंकुश, दिलीप, राजकुमार, संजय कुमार, ऋतिक, रोशन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।