बारिश से गिरी घर की दीवार, बालिका समेत तीन घायल
देवरिया के लार उपनगर के धवरिया वार्ड में हुआ हादसा।
By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 11:49 PM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 11:49 PM (IST)
देवरिया: लार उपनगर के धवरिया वार्ड में बारिश के बीच मंगलवार की रात अचानक एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से बालिका समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही थी।
मंगलवार की रात वार्ड की सिधु देवी पत्नी रामनिवास चौहान के परिवार के लोग कमरे में सो गए, रात को अचानक मकान की दीवार गिर गई। ईट की दीवार मिट्टी से जोड़ी गई थी। मलबे में सिधु देवी के साथ ही कमलेश्वरी देवी पत्नी सुभाष व आठ वर्षीय अदिति दब गईं। आसपास के ने तीनों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। सिधु देवी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें