Move to Jagran APP

हरितालिका व्रत रख सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य

महिलाओं ने बुधवार को विधि-विधान से बुधवार को हरितालिका व्रत रख भगवान शिव को पूजन-अर्चना किया। महिलाओं ने निराजल व्रत रख पति के दीर्घायु की कामना की। दिन में भगवान शिव की प्रत्येक घरों में सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने पूजा किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 11:35 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 11:35 PM (IST)
हरितालिका व्रत रख सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य
हरितालिका व्रत रख सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य

देवरिया: महिलाओं ने बुधवार को विधि-विधान से बुधवार को हरितालिका व्रत रख भगवान शिव को पूजन-अर्चना किया। महिलाओं ने निराजल व्रत रख पति के दीर्घायु की कामना की। दिन में भगवान शिव की प्रत्येक घरों में सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने पूजा किया। शहर के शिव मंदिरों में शाम को भगवान शिव की पूजा के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। उधर पूरा दिन शहर में महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर व मेंहदी की दुकानों पर मेंहदी लगवाती दिखीं।

prime article banner

पति की लंबी उम्र की कामना के साथ रखा जाने वाला हरितालिका व्रत महिलाओं ने पूरी निष्ठा और श्रद्धा से रखा। सुबह भोर में दही, चूड़ा, फल आदि महिलाओं ने खाया और उसके बाद व्रत का शुभारंभ किया। सुबह भगवान शिव की पूजा की और दिन में भगवान शिव पुराण, शिव महिमा आदि का गुणगान किया। आपस में महिलाओं ने तीज से संबंधित लोक परंपरा से जुड़ी कथाएं भी सुनी। शाम को व्रती महिलाएं नजदीक के शिव मंदिर सजधज कर पहुंची और भगवान के चरणों में माथा टेक कर अपने पतियों के दीर्घायु की कामना की। शिव मंदिर सोमनाथ, न्यू कालोनी शिव मंदिर, रामनाथ देवरिया शिव मंदिर, कचहरी चौराहा शिव मंदिर में व्रती महिलाओं के पूजन अर्चन का सिलसिला शाम को शुरू हुआ तो देर रात तक चला। उधर दिन में व्रत के दौरान महिलाओं ने सजने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। ब्यूटीपार्लरों में सुबह से लेकर दोपहर तक सजने का सिलसिला शुरू हुआ तो दोपहर तक चला। मालवीय रोड व बाजार में मेंहदी हाथों में मेंहदी रचाने को लेकर महिलाओं की भीड़ लगी रही। उधर ग्रामीण क्षेत्र में भी महिलाओं ने उत्साह के साथ हरितालिका वत रखा और भगवान शिव से लंबी उम्र मांगी। जिले के दुग्धेश्वरनाथ शिव मंदिर, बाबा हंसनाथ धाम शिव मंदिर, दीर्घेश्वरनाथ शिव मंदिर व बाबा महेंद्रानाथ शिव मंदिर में बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं पहुंचीं और पूजन-अर्चन की और भगवान शिव से मन्नत मांगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.