Move to Jagran APP

जीवन में उम्मीद पैदा करता है कहानी का सुखांत

नागरी प्रचारिणी सभा में कहानीकार महेश सिंह ने अपनी कहानी किराये का आदमी का पाठ किया। इस मौके पर कहानी पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 10:50 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 10:50 PM (IST)
जीवन में उम्मीद पैदा करता है कहानी का सुखांत
जीवन में उम्मीद पैदा करता है कहानी का सुखांत

देवरिया: नागरी प्रचारिणी सभा में कहानीकार महेश सिंह ने अपनी कहानी किराये का आदमी का पाठ किया। इस मौके पर कहानी पर चर्चा की गई। नागरी प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष परमेश्वर जोशी ने कहानीकार महेश सिंह व नीरज सिंह को सम्मानित किया। डा.चतुरानन ओझा ने कहा कि कहानी का सुखांत होना जीवन में आशा पैदा करता है। जीवन स्वयं इतना दुखी हो गया है कि हमें सुख व चैन के लिए कहानी की ओर देखना पड़ता है। कहानी अपने तात्कालिक यथार्थ से टकराती है। सहज गति से चलते हुए अपने अंजाम तक पहुंचती है। डा.दिवाकर प्रसाद तिवारी ने कहा कि यह कहानी अपने छोटे से कलेवर में विभिन्न संदर्भों पर प्रकाश डालती है। उदभव मिश्र ने कहा कि किराये का मकान जिस मकसद से लिखी गई है उससे वह बहुत बड़ी है। यह कहानी बिगड़े माहौल में समरसता के सूत्र तलाशती है। बृजेंद्र मिश्र ने कहा कि यह कहानी समाज में फैले जहरीली हवाओं के विरुद्ध संघर्ष करती है। इस मौके पर कवि सरोज पांडेय, चक्रपाणि ओझा, इंद्र कुमार दीक्षित, जयनंद गोड़, सुनील विश्वकर्मा, अरविद यादव, कृष्ण प्रकाश मिश्र, पंकज तिवारी, रमाकांत कुशवाहा, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.