ग्राम प्रधानों ने थाना गेट पर दिया धरना
ग्राम प्रधान सुनील यादव की हत्या के विरोध में ग्राम प्रधानों ने लार थाने पर धरना दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी अमित किशोर ने ग्राम प्रधानों का पत्रक लिया और उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन देते हुए धरने को समाप्त कराया
देवरिया : ग्राम प्रधान सुनील यादव की हत्या के विरोध में ग्राम प्रधानों ने लार थाने पर धरना दिया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी अमित किशोर ने ग्राम प्रधानों का पत्रक लिया और उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन देते हुए धरने को समाप्त कराया। ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि ग्राम प्रधान की नृसंश हत्या की गई। हत्यारोपितों को तत्काल गिरफ्तार कर उन्हें कठोर सजा दी जानी चाहिए। अगर प्रधान के हत्यारोपितों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो जिले भर के प्रधान विकास कार्य ठप कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। साथ ही सभी ग्राम प्रधानों को सुरक्षा की ²ष्टि से तत्काल असलहा का लाइसेंस दिया जाए, ताकि वह अपनी सुरक्षा कर सकें। मृतक प्रधान की पत्नी को नौकरी व 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की मांग की। इस दौरान राघव शरण तिवारी, चंदू त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार यादव, शैद खान, अर्जुन यादव, रमेश यादव, विजय कुमार यादव, अमित शाही, तारकेश्वर ¨सह, पुरुषोत्तम पांडेय, अक्षैबर नाथ, संतोष कुमार दुबे, अनिता देवी, तारा देवी, रामप्रवेश साहनी, सुदर्शन यादव, श्रवण कुमार, तौफिक अहमद प्रमुख रूप से मौजूद रहे।