किसानों की मांगों को पूरा करे सरकार
कलेक्ट्रेट परिसर में चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में चल रहे चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का धरना 78वें दिन जारी रहा। किसानों ने एक स्वर से कहा कि बैतालपुर चीनी मिल को हर हाल में चलाया जाए। बैतालपुर चीनी मिल को जब तक नहीं चलाया जाता है किसान आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं हैं। मांग पूरा न होने से किसानों का आक्रोश दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है।
देवरिया : कलेक्ट्रेट परिसर में चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में चल रहे चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का धरना 78वें दिन जारी रहा। किसानों ने एक स्वर से कहा कि बैतालपुर चीनी मिल को हर हाल में चलाया जाए। बैतालपुर चीनी मिल को जब तक नहीं चलाया जाता है किसान आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं हैं। मांग पूरा न होने से किसानों का आक्रोश दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार किसानों के विश्वास का गला घोंटने का कार्य कर रही है। किसानों से चुनाव में वादा किया कि देवरिया चीनी मिल को चलाएंगे। भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी, लेकिन इस वादे को सरकार ने भुला दिया। आज किसान 78 दिन से बैतालपुर चीनी मिल को चलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन शासन सत्ता में बैठे लोग संवेदनहीन बने हुए हैं।
यहां मुख्य रूप से दरोगा यादव, सुरेश ¨सह, ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी, अनिल पति त्रिपाठी, रामप्रकाश ¨सह, चंद्र प्रकाश ¨सह, सुरेश ¨सह, सुनील मणि, गायत्री, रेखा वर्मा, शीला, चंदन आदि मौजूद रहे।