एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में महिला की चेन कटी
काठगोदाम से हाबड़ा जा रही बाघ एक्सप्रेस में सदर रेलवे स्टेशन के समीप महिला रेलयात्री के गले से सोने की चेन कट गई। महिला ने जब शोर किया तो आरोपित ने बोगी में ही चेन गिरा दिया। इसके बाद महिला की चेन बरामद हो गई। लोगों ने पीड़िता व आरोपित को भटनी जीआरपी थाने पहुंचाया हालांकि वहां पीड़िता द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई। इसके बाद दोनों महिलाएं अपने घर चली गईं।
देवरिया : काठगोदाम से हाबड़ा जा रही बाघ एक्सप्रेस में सदर रेलवे स्टेशन के समीप महिला रेलयात्री के गले से सोने की चेन कट गई। महिला ने जब शोर किया तो आरोपित ने बोगी में ही चेन गिरा दिया। इसके बाद महिला की चेन बरामद हो गई। लोगों ने पीड़िता व आरोपित को भटनी जीआरपी थाने पहुंचाया, हालांकि वहां पीड़िता द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई। इसके बाद दोनों महिलाएं अपने घर चली गईं।
भटनी उपनगर निवासी एक महिला गुरुवार को बाजार करने के लिए देवरिया आई थी। बाजार करने के बाद महिला देवरिया से भटनी जाने के लिए सदर रेलवे स्टेशन से बाघ एक्सप्रेस पर सवार हो गई। ट्रेन अभी चली ही थी कि उसे आभास हुआ कि उसके गले से किसी ने सोने की चेन उड़ा दी है। इसके बाद उसने जांच किया तो उसके गले से सोने की चेन गायब थी। इसके बाद उसने शोर किया और पास में खड़ी एक महिला पर संदेह जताया। कुछ ही देर बाद महिला की चेन बोगी से गिरी हुई मिली। इसके बाद लोगों ने आरोपित बताई जा रही महिला व पीड़तिा को भटनी जीआरपी थाने को सुपुर्द कर दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष जीआरपी बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि पीड़िता ने तहरीर नहीं दिया है, जिसके चलते आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप