उमस भरी गर्मी से मिली निजात,मौसम खुशनुमा
देवरिया में दोपहर में हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है।
देवरिया: एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी में शहर से लेकर गांव तक लोग गर्मी व तेज धूप से व्याकुल रहे। बुधवार को सुबह करीब दस बारिश शुरु हुई तो लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं मौसम भी खुशनुमा हो गया। सुबह तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के बाद तापमान गिर कर 32 डिग्री सेल्सियस हो गया।
बीते पखवारे में लोग बारिश से तबाह थे। लेकिन बारिश बंद होते ही तेज धूप व उमस से लोगों का घर में रहना मुश्किल हो गया। कोरोना संक्रमण के बावजूद लोगों को जरूरी काम से बाहर निकलना मजबूरी थी लेकिन तापमान अधिक होने के कारण सभी परेशान थे। लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे।
धान की फसल के लिए फायदेमंद :
कृषि विशेषज्ञ डा. हरिशंकर गोविंद राव ने कहा कि यह बारिश धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। मक्का की फसल के लिए बारिश नुकसानदेह है। क्योंकि बारिश में पौधे गिर जाते हैं।
मौसम बदलते ही बच्चे बाहर आए:
शहर में मौसम ठंडा होने के बाद बच्चे अपने को घर में रोक नहीं पाए। घर के बाहर आकर खेल-खेल में मस्ती की। उनके साथ बड़-बुजुर्ग भी खुशनुमा मौसम से राहत में रहे। यह रहा तापमान:
20 अगस्त-32.9 डिग्री सेल्सियस
21 अगस्त-30.0 डिग्री सेल्सियस
22 अगस्त-31.4 डिग्री सेल्सियस
23 अगस्त-30.4 डिग्री सेल्सियस
24 अगस्त-28.4 डिग्री सेल्सियस
25 अगस्त-23.7 डिग्री सेल्सियस