गौरीबाजार में करोड़ों की लूट के आरोप में फरार चिटफंड कंपनी के दो संचालक गिरफ्तार
गौरीबाजार पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाली चिटफंड कंपनी आस्था लाइफ रियल्टीज लिमिटेड के दो संचालकों को गिरफ्तार ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, गौरीबाजार। जनपद के विभिन्न गांवों से गरीबों की खून-पसीने की कमाई को लूटकर भागने वाले चिटफंड कंपनी के तीन संचालकों मे से दो संचालकों जिला छोड़कर भागते समय गौरीबाजार पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने धोखाधड़ी समेत कई धाराओं गिरफ्तार संचालक पति पत्नी को जेल भेज दिया। पुलिस ने जनपद से बाहर भागने के फिराक लगे संचालक अनीता देवी पत्नी इन्द्रासन यादव तथा इन्द्रासन यादव पुत्र स्व. पुर्णवासी यादव को गोरखपुर देवरिया मार्ग पर खरोह के समीप गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, आरक्षी सुरजीत यादव, महिला आरक्षी लीलावती आदि ने गिरफ्तार किया।गौरीबाजार हाटा मार्ग पर स्थित रहे आस्था लाईफ रियलीटीज लिमिटेड कम्पनी द्वारा लोगों को जमा राशि पर आकर्षक अदायगी के नाम पर करोड़ों की धनराशि लेकर भाग जाने का आरोप है।
क्या लगाए आरोप?
पीड़ितों में से एक ग्राम लबकनी के रामसमुझ यादव पुत्र सुक्खू यादव ने बीते सितंबर माह में पुलिस को दिए तहरीर में कंपनी के तीन संचालकों पर आरोप लगाया है कि ढा़ई सौ लोगों का करोड़ों रुपए लेकर बीते 26 अगस्त को कंपनी बंद कर फरार हो गया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर कंपनी के संचालक अनीता देवी पत्नी इन्द्रासन यादव, इन्द्रासन यादव , विशाल यादव पुत्रगण पुर्णवासी यादव ग्राम कालावन थाना गौरीबाजार के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। तीसरे आरोपी विशाल यादव के बारे में प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार सिंह ने बताया कि विवेचना जारी है। संलिप्तता का साक्ष्य मिलने पर कार्यवाही होगी।
एजेंट से कंपनी का संचालक बन इन्द्रासन
साधारण गरीब परिवार का इन्द्रासन यादव कोलकात्ता बंगाल द्वारा संचालित कंपनी में जमा कर्ता एजेंट था। कंपनी भाग जाने के बाद शातिर दिमाग इन्द्रासन ने अपने पत्नी तथा भाई को शामिल करते हुए अपनी पुरानी कंपनी की तर्ज पर जमाकर्ताओं के आंखों धूल झोंक अपनी कम्पनी बनाकर चलाने लगा। जिससे जमाकर्ताओं के बीच और विश्वासपात्र हो गया। करोड़ों लूट कर भागने में सफल रहा।
