साइन बोर्ड लगाने को लेकर दुकानदारों में चाकूबाजी
देवरिया में तहसील गेट पर हुए विवाद के दौरान चार लोग घायल हो गए पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 19 Mar 2020 11:21 PM (IST)Updated: Fri, 20 Mar 2020 06:08 AM (IST)
देवरिया: शहर के तहसील गेट के समीप साइन बोर्ड लगाने को लेकर दुकानदारों में मारपीट के दौरान चाकूबाजी में चार लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है।
अबूबकर नगर निवासी राजू वर्मा की सराफा तथा संजय वर्मा की कपड़े की दुकान तहसील गेट के पास है। राजू वर्मा गुरुवार को साइन बोर्ड लगा रहे थे। इसे लेकर संजय वर्मा से विवाद हो गया। मारपीट के दौरान चाकू भी चला। लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना में राजू वर्मा, शुभम वर्मा व दूसरे पक्ष से संजय वर्मा व रोहित घायल हो गए। राजू व शुभम को गंभीर चोट आई है। कोतवाल टीजे सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें