पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह
पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
देवरिया: आवामी मंच के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह की पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
अवधेश सिंह ने देश में बढ़ती सामजिक विषमता, भूदान, भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी सहित विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गरीबी, अमीरी का फासला समाज में तीव्र गति से बढ़ रहा है। देश में समाजिक विषमता विचारणीय प्रश्न बना हुआ है जो चिताजनक है। विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के एक ऐसे प्रधानमंत्री थे जिन्होंने अपनी सारी संपत्ति भूदान में दान कर दी थी। भोलानाथ सिंह कुशवाहा ने कहा कि स्व. सिंह दलितों, पिछड़ों के लिए अपनी एक मजबूत सरकार की आहुति देकर पद का त्याग कर दिया। आज लोग कुर्सी पाने के लिए लालायित हैं। कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष हरेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि स्व. सिंह पिछड़ों के उत्थान के लिए एक परिवर्तनकारी कार्य किए। पिछड़ा वर्ग विकास की मुख्य धारा में ²ष्टिगोचर हो सका।
रामबाला विश्वकर्मा, विजय शंकर सिंह, संत कुमार सिंह, आरपी कुशवाहा, मुन्ना लाल यादव, अजीत मल्ल, शिवानंद मिश्र, सुबाष चन्द पांडेय, एड. फारुख शेख, राम औतार सिंह, मनोज, साबिर अंसारी, राकेश सिंह आदि ने अपने विचार रखे।