लोकसभा चुनाव की तैयारी पर दिया गया बल
समाजवादी पार्टी की बैठक रविवार को ¨सचाई विभाग के डाक बंगले पर हुई, जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बूथों को मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं को सूची से जोड़े जाने पर बल दिया गया।
देवरिया: समाजवादी पार्टी की बैठक रविवार को ¨सचाई विभाग के डाक बंगले पर हुई, जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बूथों को मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक मतदाताओं को सूची से जोड़े जाने पर बल दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर राजभर ने कहा कि भाजपा जनता के साथ विश्वासघात कर रही है। लोगों से झूठ बोलकर सत्ता पर काबिज यह सरकार पूरी तरह से विफल है। जनता इसे आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सजग करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही इस बार मुख्य भूमिका में होंगे। पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ है। उनको बूथ स्तर पर मजबूती देकर पार्टी प्रत्याशी को जिताने का कार्य करना होगा। पूर्व विधायक सुरेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे देश में वादाखिलाफी कर रही है। इस सरकार में अराजकता, भ्रष्टाचार व महंगाई चरम सीमा पर है। विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि एक बूथ पर 20-20 वोट बढ़ाया जाय तो एक विधानसभा में यह वोट दस हजार से अधिक हो जाएंगे। यही वोट भाजपा को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी। इस दौरान प्रमुख रूप से बाबूलाल यादव, राजीत यादव, कुलदीप, धर्मेंद्र, भीम ¨सह ,हरेराम यादव, मंजूर आलम, मेराज, मनोज लारी, शिवाकांत तिवारी, मनोज लारी, राम प्रकाश, सदानंद कुशवाहा, राधा रमण बीरबल यादव सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता सूरज यादव ने की।
---------
बूथों के दम पर 2019 का चुनाव फतेह करेगी सपा
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर, देवरिया : उपनगर स्थित बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के समीप सपा की आयोजित बैठक में सपा के जिला प्रवक्ता छेदी लाल यादव ने कहा कि विधानसभा के सभी बूथों की मजबूती से पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव को फतेह करेगी। उन्होंने कहा कि अभी से संगठन और सभी बूथ प्रभारी अपनी जिम्मेदारी समझ कर काम करे। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कहा कि सपा के शासन काल में सभी वर्ग के लोगों के विकास पर ध्यान दिया गया। मौजूदा सरकार सिर्फ गांवों में झाडू लगाकर दिखावा कर रही है। आने वाले समय में देश की जनता इनको सबक सिखाने का कार्य करेगी। विधानसभा अध्यक्ष रामकेवल यादव ने कहा कि संगठन के सभी साथी पार्टी के हित में कार्य करे। उनके ही दम पर पार्टी हर मुकाम को हासिल कर सकती है। जिला पंचायत सदस्य सिकंदर यादव ने कहा कि भाजपा के शासन काल में भ्रष्टाचार चरम पहुंच गया है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाषचंद मद्धेशिया ने कहा कि सपा जो कहती है उसे पूरा करती है। इस अवसर पर सतीश ¨सह, अमर ¨सह सैंथवार, संजय जायसवाल, डा.शशांक शेखर गुप्त, धर्मपाल ¨सह सोनू, गोपी निगम, राजाराम यादव, अभिषेक यादव उर्फ सतीश,कमल किशोर ¨सह, रामअशीष निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
---