दहेज के लिए पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा
सदर कोतवाली के नरायनपुर में एक महिला की उसके पति ने दहेज के लिए बेरहमी से पिटाई कर घर से निकाल दिया। घायल महिला न्याय के लिए कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि देर शाम तक मुकदमे की कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
देवरिया : सदर कोतवाली के नरायनपुर में एक महिला की उसके पति ने दहेज के लिए बेरहमी से पिटाई कर घर से निकाल दिया। घायल महिला न्याय के लिए कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि देर शाम तक मुकदमे की कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम बैरिया तिवारी निवासी आशा की शादी छह साल पहले नरायनपुर में हुई। आशा को दो बच्चे हैं। पीड़िता का आरोप है कि आए दिन ससुराली दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते हैं। एक दिन पूर्व पति ने दहेज की मांग की और उसकी पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आंख पर भी गंभीर चोट आई। इस मामले में आशा ने रविवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इस बाबत कोतवाल यादवेंद्र पाल ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप