पांच हजार दीपकों से जगमगाया हनुमान मंदिर पोखरा
शहर के मनोकामनापूर्ण हनुमान मंदिर परिसर स्थित पोखरे के समीप भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पोखरे के घाट को पांच हजार दीपक से सजाया गया। दीपों को जब जलाया गया तो पूरा परिसर जगमगा उठा। इसके बाद यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ
देवरिया : शहर के मनोकामनापूर्ण हनुमान मंदिर परिसर स्थित पोखरे के समीप भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पोखरे के घाट को पांच हजार दीपक से सजाया गया। दीपों को जब जलाया गया तो पूरा परिसर जगमगा उठा। इसके बाद यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें एक से बढ़कर एक कार्यक्रम व झांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अलका ¨सह ने कहा कि दीप हमारे सनातन परंपरा के अनिवार्य अंग हैं। दीपक के जलते ही घनघोर अंधेरा छंट जाता है। यह दीपक मानव जीवन के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
संरक्षक विजय प्रसाद सर्राफ ने कहा कि इस समाज में सबसे बड़ा संकट का काल तब आता है जब अंधेरा होता है। जीवन में प्रकाश का बहुत महत्व है। उपेंद्र तिवारी ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए अविस्मरणीय है। ऐसे आयोजनों से हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। संस्कार भारती के अध्यक्ष अरुण बरनवाल ने कहा कि संस्कार भारती कुल 6 कार्यक्रम वर्ष भर में करती है। इसमें दीपोत्सव का भी कार्यक्रम है। यह सभी कार्यक्रमों में प्रमुख है। सभी के जीवन में सकारात्मक उर्जा का संचार हो, जीवन में उल्लास हो, हमेशा सकारात्मक विचार रहे, एक दूसरे के परस्पर सहयोग की भावना हो इन विचारों के साथ संस्कार भारती कार्यक्रम का आयोजन करती है।
यहां मुख्य रूप से डा. के ¨सह, कपिल सोनी, राणा प्रताप ¨सह, राजेंद्र मौर्या, डा. सौरभ श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन गुप्ता, रविकांत मणि त्रिपाठी, पूनम मणि त्रिपाठी, शशांक मणि त्रिपाठी, यशोदा जायसवाल, पुष्पा बरनवाल, एकता जायसवाल, वृजेश पांडे, नित्यानंद, आनंद, ध्रुव नारायण वर्मा, शिवेंद्र उपाध्याय, महेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने किया।