महिला की पिटाई से गर्भपात, हालत गंभीर
देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के कपरवार नौकाटोला में हुई मारपीट में एक महिला को गर्भपात हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Mar 2020 11:34 PM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2020 11:34 PM (IST)
देवरिया : बरहज थानाक्षेत्र के ग्राम कपरवार नौकाटोला में आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक गर्भवती महिला घायल हो गईं। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया। घायल महिला का तीन माह का गर्भ गिर गया। मारपीट में दो अन्य भी घायल हो गए थे।
कपरवार के नौकटोला में बुधवार को विचंडी प्रसाद और विनोद साहनी के परिवार के बीच मारपीट हुई थी जिसमें विचंडी की गर्भवती बहू संध्या घायल हो गईं। हालत गंभीर होने पर एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। मारपीट में उनकी पुत्री निर्मला और चार वर्ष की नतिनी भी घायल हो गई थी। थानाध्यक्ष गिरिजेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें