Move to Jagran APP

अराजकता के खिलाफ एकजुट होकर लड़नी होगी लड़ाई

-कार्यकर्ताओं की बैठक में बोले यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव -पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव का किया स्वागत

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jan 2020 11:05 PM (IST)Updated: Wed, 08 Jan 2020 11:05 PM (IST)
अराजकता के खिलाफ एकजुट होकर लड़नी होगी लड़ाई
अराजकता के खिलाफ एकजुट होकर लड़नी होगी लड़ाई

देवरिया: टाउनहाल स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, प्रभारी पूर्वी उप्र व कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राहुल राय का स्वागत किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी फ्रंटल संगठन आपसी तालमेल बनाकर संगठन को मजबूती प्रदान करें। देश में बढ़ रहे अराजकता व सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी।

loksabha election banner

कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। आम लोगों के बीच जाकर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया जा रहा है। मनीष चौधरी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हमें एक-एक कार्यकर्ता को सहेजना होगा। तभी पार्टी मजबूत होगी।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमूल्य रत्न मणि ने कहा कि आपके जनपद में आने से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर आनंददेव गिरी, निलेश त्रिपाठी, ज्ञानरंजन पांडेय, समीर पांडेय, भरत मणि, मुकुंद भाष्कर मणि, आशीष शुक्ला, मंटू यादव, आनंद लाल श्रीवास्तव, सच्चिदानंद सिंह राणा, नागेंद्र शुक्ला, विवेक कुमार मिश्र, सर्वेश पांडेय, आदित्य सिंह गौड़ आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.