Move to Jagran APP

छेड़खानी का विरोध करने पर ससुर ने महिला को बेरहमी से पीटा

सोमवार की शाम ससुर ने छेड़खानी की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Mar 2020 10:48 PM (IST)Updated: Tue, 17 Mar 2020 10:48 PM (IST)
छेड़खानी का विरोध करने पर ससुर ने महिला को बेरहमी से पीटा
छेड़खानी का विरोध करने पर ससुर ने महिला को बेरहमी से पीटा

देवरिया: कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के साथ उसके ससुर ने ही छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपित ने पिटाई की। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि देर शाम तक मुकदमे की कार्रवाई नहीं हो सकी थी।

loksabha election banner

महिला का पति बहरीन में रहता है। वह दो बच्चों के साथ गांव पर रहती है। महिला का आरोप है कि पति के जाने के बाद ससुर ने उस पर गलत नियत रखना शुरू कर दी। बीच में कई बार ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकत की। सोमवार की शाम ससुर ने छेड़खानी की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला ने ससुर के इस कार्य का विरोध करते हुए थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद ससुर ने महिला की पिटाई की और घर से निकाल दिया। कोतवाल टीजे सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.