सरकार की उपलब्धियों का किया बखान
देवरिया में घोसी के विधायक ने लोगों को योजनाओं की जानकारी दी।
देवरिया: भाजपा के घोसी विधायक विजय राजभर ने बुधवार को लोगों से संवाद कर सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने भग्राम सरौरा तिवारी, सरौरा पांडेय, बहोरवा, मझगांव, छितरुवा, पैकौली, मठिया, फुलवरिया, हाटा, कोल्हुआ, मोहनी देई, हरैया गांवों में संपर्क किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहन चौहान ने छितारुवा, सिगही, भेला पार सुरौली आदि गांवों में सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
घर-घर जाएं कार्यकर्ता
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव विश्वविजय सिंह बुधवार को टाउन हाल परिसर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कहा कि सदर विधान सभा सीट पर हो रहे उप चुनाव को देखते हुए गांव-गांव जाएं और पार्टी की नीतियां लोगों के बीच रखे। यह सीट कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इसके बाद वह प्रत्याशी मुकुंद भाष्कर मणि त्रिपाठी के साथ शहर के विभिन्न मोहल्लों में भी गए। शहर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, आनंद श्रीवास्तव सोनू, अरुण कुमार मिश्र, चंदन वर्मा, नागेंद्र शुक्ल, आशीष शुक्ल, सुनील यादव मौजूद रहे।