महंगाई के खिलाफ रासद का प्रदर्शन
केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों व महंगाई के विरोध में राष्ट्रीय समानता दल ने शुक्रवार को सिविल लाइन पर प्रदर्शन कर सभा की और जिलाधिकारी अमित किशोर को 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। वक्ताओं ने सरकार पर देश में आर्थिक प्रजातंत्र लागू करने का आरोप लगाया
देवरिया : केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों व महंगाई के विरोध में राष्ट्रीय समानता दल ने शुक्रवार को सिविल लाइन पर प्रदर्शन कर सभा की और जिलाधिकारी अमित किशोर को 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। वक्ताओं ने सरकार पर देश में आर्थिक प्रजातंत्र लागू करने का आरोप लगाया।
प्रदेश महासचिव अगमस्वरूप कुशवाहा ने कहा कि बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के लिए भाजपा की सरकारें दोषी हैं। डीजल व पेट्रोल की कीमतें बेतहाशा बढ़ रही हैं। जिससे महंगाई बढ़ रही है। सरकार की सरपरस्ती में तेल कंपनियां जनता की गाढ़ी कमाई को दोनों हाथों ने लूट रही है। सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा ने कहा कि सरकार दोहरी शिक्षा नीति खत्म कर समान शिक्षा नीति देश में लागू करे, ताकि अमीर व गरीब के बच्चे एक साथ विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर सकें। एक तरफ बेरोजगारों की फौज बढ़ रही है तो दूसरी तरफ सरकार नौकरियां खत्म कर रही है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण कुशवाहा ने किया।
इस दौरान हरिनारायण, मुरलीधर कुशवाहा, भृगुनाथ प्रसाद, प्रदीप प्रजापति, अर्जुन ¨सह, अबुल हसन खां, रमाशंकर चौरसिया, भीम ¨सह, शिवसेवक गिरि, अजीत ¨सह आदि मौजूद रहे।