जन्मेजय सिंह के बेटे अजय ने की चुनाव लड़ने की घोषणा
देवरिया सदर विधान सभा सीट के उपचुनाव के लिए दिवंगत विधायक जन्मेजय सिंह के पुत्र ने चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 11:21 PM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2020 11:21 PM (IST)
देवरिया: देवरिया सदर के विधायक रहे स्वर्गीय जन्मेजय सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह पिटू ने बुधवार की रात भाजपा के खिलाफ देवरिया सीट पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है । उन्होंने कहा है कि भाजपा ने मेरे साथ विश्वासघात किया है, मेरे पिता की अंतिम इच्छा थी कि मैं देवरिया से चुनाव लड़ूं । इसलिए हर हाल में चुनाव मैदान में उतरुंगा। भाजपा ने पिछड़ों की उपेक्षा की है। मैं अपने निर्णय से पीछे हटने वाला नहीं हूं।
उधर भाजपा जिला अध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि उनके चुनाव लड़ने की घोषणा के बारे में जानकारी नहीं है। अजय कुमार सिंह पिटू पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं, कुछ नाराजगी हो सकती है। उन्हें हम लोग मना लेंगे। सब कुछ ठीक हो जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें