मत देना सबका अधिकार, मतदाता सूची में शामिल कराएं नाम
सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार आनंद कुमार नायक ने छात्राओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मत देना सबका अधिकार है। कोई मताधिकार का प्रयोग तभी कर सकता है जब मतदाता सूची में उसका नाम हो। जिन छात्राओं की उम्र एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष पूरी हो रही है। वह फार्म-छह भरकर अवश्य जमा कर दें। सरकार हर बार मतदाता जागरूकता का अभियान चलाती है। ग्रामीण जनता अपने मत का सही प्रयोग कर सके। इसके लिए उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है ताकि कोई उनका वोट खरीद न सके।
देवरिया: दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को इलेक्ट्रोरल लिटरेसी क्लब की तरफ से चुनावी पाठशाला का आयोजन किया गया, जिसमें एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने पर जोर दिया गया।
सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार आनंद कुमार नायक ने छात्राओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मत देना सबका अधिकार है। कोई मताधिकार का प्रयोग तभी कर सकता है, जब मतदाता सूची में उसका नाम हो। जिन छात्राओं की उम्र एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष पूरी हो रही है। वह फार्म-छह भरकर अवश्य जमा कर दें। सरकार हर बार मतदाता जागरूकता का अभियान चलाती है। ग्रामीण जनता अपने मत का सही प्रयोग कर सके। इसके लिए उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है, ताकि कोई उनका वोट खरीद न सके। प्राचार्य डा. अंजलिका निगम ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए महाविद्यालय लोगों को जागरूक बनाने के लिए अपना योगदान देने के लिए तत्पर है। असिस्टेंट प्रोफेसर महेश ने कहा कि हम अपना मतदान कर सही उम्मीदवार का चयन कर सकते हैं। आरके निर्वाचन सुरेश चंद जायसवाल ने कहा कि जब आपका और आपके परिवार के लोगों का नाम मतदाता सूची में रहेगा, तभी आप मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। इस अवसर पर असिस्टेंट प्रो. डा. पंकज शुक्ला, ध्रुवनारायण वर्मा ने भी विचार रखे। मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें अपने मताधिकार का सही प्रयोग कर सही सरकार चुनने के लिए मार्गदर्शन भी किया गया।