किसान यूनियन ने तहसील में दिया धरना
किसानों से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। घंटो सभा कर प्रदेश व केंद्र सरकार के किसान विरोधी नीतियों पर रोष जताया। चेतावनी दी कि सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो इसके बाद पूरे प्रदेश में जोरदार आंदोलन होगा।
देवरिया: किसानों से सम्बंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। घंटो सभा कर प्रदेश व केंद्र सरकार के किसान विरोधी नीतियों पर रोष जताया। चेतावनी दी कि सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो इसके बाद पूरे प्रदेश में जोरदार आंदोलन होगा। इसको लेकर उप जिलाधिकारी को सात सूत्रीय ज्ञापन दिया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही ने कहा प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। प्रदेश में गन्ना किसान परेशान हैं। केवल अखबारों में गन्ना मूल्य के भुगतान की बात हो रही है। किसानों का करोड़ो रुपये नहीं मिला है।
कुंवर राणा प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों का वरासत दर्ज करने में लेखपाल आना कानी कर रहे हैं। बिजली बिल बढा़ई जा रही है लेकिन किसानों को समय से बिजली भी नहीं मिल रही है। देवनाथ यादव ने कहा कि किसानों का बकाया भुगतान नहीं हुआ तो अब यह आंदोलन और जोरदार किया जाएगा। इस दौरान उप जिलाधिकारी को गन्ना मूल्य भुगतान करने, बिजली दर कम करने, निजामा बाद के कोटेदार के दुकान की जांच करने सहित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान प्रमुख रूप से बड़े शाही, उमेशचंद्र यादव, मुन्ना सिंह, राम करन, मनीष यादव, कैलाश यादव, कृष्णकांत सिंह सहित काफी संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।