Move to Jagran APP

महिला की हत्या में खाली हाथ पुलिस

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या में भाटपाररानी पुलिस के हाथ खाली हैं। महिला के कालडिटेल में पुलिस के हाथ कुछ नया नहीं आया है, जिससे हत्या का राजफाश हो सके। कालडिटेल की जांच पड़ताल के बाद पुलिस की जांच अब दूसरी तरफ जा रही है। तीन संदिग्ध नंबरों की पड़ताल में कोई सुराग हाथ नहीं आया है। करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 11:46 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 11:46 PM (IST)
महिला की हत्या में खाली हाथ पुलिस
महिला की हत्या में खाली हाथ पुलिस

देवरिया : दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या में भाटपाररानी पुलिस के हाथ खाली हैं। महिला के कालडिटेल में पुलिस के हाथ कुछ नया नहीं आया है, जिससे हत्या का राजफाश हो सके। कालडिटेल की जांच पड़ताल के बाद पुलिस की जांच अब दूसरी तरफ जा रही है। तीन संदिग्ध नंबरों की पड़ताल में कोई सुराग हाथ नहीं आया है। करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की गई है।

loksabha election banner

भाटपाररानी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का पति दुबई रहता है। शुक्रवार सुबह महिला घर से बाहर निकली। कुछ देर बाद उसका फोन बंद हो गया। जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजन खोजबीन में जुट गए। गांव के बाहर गंडक नदी के तटबंध किराने सरपत के बीच महिला का शव पड़ा था। उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। परिजन की सूचना पर फोर्स मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई। उसका स्लाइड जांच के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की बात सामने आने से पुलिस अवैध संबंधों की पड़ताल शुरू कर दी। महिला का काल डिटेल निकाला गया। तीन संदिग्ध नंबर पुलिस के हाथ आए हैं। इसके अलावा महिला ने पति के साथ अपने परिजनों से बात की थी। जांच पड़ताल के बाद एसओ सुरेश शर्मा ने करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सर्विलांस से कोई विशेष मदद नहीं मिलने से पुलिस की जांच दूसरी तरफ घूम गई है। एसओ का कहना है कि सुराग लगाने में पुलिस जुटी है। पर्दाफाश में थोड़ा समय लगेगा।

-----------------------

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। कुछ संदिग्ध लोगों के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। हत्या में पर्याप्त साक्ष्य की जरूरत है। सबूत मिलते ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के पर्दाफाश में थोड़ा समय लगेगा।

एन कोलांची एसपी देवरिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.