आइटीआइ के कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना
देवरिया: उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राज्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शुक्रवार
देवरिया: उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राज्य कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को कर्मचारियों ने हक के लिए आवाज बुलंद की। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में धरना देने के बाद प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे, जहां प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व सीताराम गुप्ता को दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी की।
धरना सभा को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय व मंत्री महेंद्र जायसवाल ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सरकार में बैठे लोग गंभीर नहीं है। कर्मचारी हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अध्यक्ष हरिप्रकाश ¨सह ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर सहमति दे दी, लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा उसका अनुपालन नहीं किया जा रहा है। संघ के मंत्री केसी मिश्र ने कहा कि नवंबर 2016 में करीब 1800 अनुदेशकों ने विभाग में ज्वाइन किया, लेकिन 2017 में 500 कार्यदेशक के पदों के सापेक्ष महज 86 अनुदेशकों को कार्यदेशक के पदों पर पदोन्नति दी गई। पदोन्नति न होने से अनुदेशकों में नाराजगी है। कार्यदेशक (फोरमैन) से प्रधानाचार्य श्रेणी-दो के पद पर पदोन्नति में भी हीलाहवाली की जा रही है। 2005 से 2008 के बीच नियुक्त अनुदेशकों का स्थायीकरण तीन वर्षों से नहीं किया जा रहा है। अनुदेशकों का प्रारंभिक ग्रेड वेतन रुपये 4600 रुपये किए जाने, नवनियुक्त अनुदेशकों को सीआइटीएस प्रशिक्षण के दौरान चार माह के बकाया वेतन का भुगतान करने आदि की मांग की गई। इस दौरान रामदुलारे मिश्र, गोरखनाथ त्रिपाठी, मेवाराम, दिनेश चंद्र दीक्षित, हरेंद्र यादव, अनामिका मिश्रा, स्नेहलता, विनीता, संदीप कुमार, विजय शर्मा, राकेश त्रिपाठी, दुर्गेश ¨सह, रामानंद, गीतेश, रामउग्रह, संतोष पटेल, निखिल शाही, उमेश उपाध्याय, संतोष सोनी, उमेश ¨सह आदि मौजूद रहे।
------------