कर्मचारियों ने किया नई पेंशन प्रणाली का विरोध
नई पेंशन व्यवस्था के विरोध में बुधवार को कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर कर्मचारियों ने कार्यालयों में काला फीता बांधकर विरोध किया।
देवरिया : नई पेंशन व्यवस्था के विरोध में बुधवार को कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर कर्मचारियों ने कार्यालयों में काला फीता बांधकर विरोध किया। विरोध के बाद प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री भारत सरकार और मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन डाक से भेजा गया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए काला कानून वापस करने की मांग की।
मंच के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ¨सह ने कहा कि कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए और अब तक कर्मचारियों के वेतन से काटी गई दस फीसद की धनराशि को उन्हीं के जीपीएफ खाते में हस्तांतरित की जाए। उन्होंने कहा कि बिल का विरोध सदन के अंदर किसी भी पार्टी के सांसदों ने नहीं किया। हालांकि सांसदों ने लिखित आश्वासन के बाद भी पुरानी पेंशन व्यवस्था को संसद में पारित नहीं किया गया। इसके विरोध में सभी कार्यालयों में कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध किया। इस दौरान संयोजक अशोक कुमार पांडेय , सह संयोजक महेंद्र जायसवाल, सुरेश यादव, ऋषिकेश जायसवाल, केएन राय, मारकंडेय तिवारी, हेमा त्रिपाठी, जयगो¨वद ¨सह, सुरेश यादव, सूबेदार यादव, अमलेश ¨सह, केसी मिश्रा, राजीव गुप्ता, रामदेव प्रसाद, उपेंद्र पांडेय, शिव प्रसाद यादव, चंद्रभूषण पांडेय, अमरेंद्र मणि त्रिपाठी, रमेश प्रताप यादव, राम ¨सह आदि उपस्थित रहे।