Move to Jagran APP

अक्टूबर में जिलाध्यक्ष व उसके बाद होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव: पंकज सिंह

संगठनात्मक चुनाव के लिए मंडल चुनाव अधिकारियों की कार्यशाला में बोले भाजपा प्रदेश महामंत्री

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Aug 2019 11:21 PM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 11:21 PM (IST)
अक्टूबर में जिलाध्यक्ष व उसके बाद होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव: पंकज सिंह
अक्टूबर में जिलाध्यक्ष व उसके बाद होगा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव: पंकज सिंह

देवरिया: भाजपा के प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने पूरे देश में एक साथ संगठन का चुनाव कराने का फैसला किया है। अगले महीने की 15 तारीख से संगठन का चुनाव शुरू हो जाएगा। पहले बूथ अध्यक्षों व उसके बाद मंडल अध्यक्षों का चुनाव होगा। अक्टूबर में जिलाध्यक्ष व उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होगा। वह बुधवार को औराचौरी में भाजपा कार्यालय पर आयोजित संगठनात्मक चुनाव के लिए मंडल चुनाव अधिकारियों की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि 20 सितंबर तक हर हाल में बूथों का चुनाव हो जाना चाहिए। इसके बाद मंडल अध्यक्षों की चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि अच्छे, मेहनती व पार्टी के प्रति समर्पित को ही बूथ अध्यक्ष या संगठन में किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी देनी चाहिए। जिससे पार्टी को मजबूती मिले।

कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव पार्टी की बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी है। सभी का प्रयास होना चाहिए कि बूथ अध्यक्ष सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता ही बनें। जिससे योजना आसानी से बूथ पर हर व्यक्ति तक पहुंच जाती है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डा. अंतर्यामी सिंह ने स्वागत किया। संचालन कृष्णानाथ राय ने किया। इस मौके पर सांसद सलेमपुर रविद्र कुशवाहा, विधायक काली प्रसाद, विधायक जन्मेजय सिंह, विधायक सुरेश तिवारी, युवा कल्याण परिषद अध्यक्ष विभ्राट चंद कौशिक, पूर्व मेयर सत्या पांडेय, प्रेमचंद्र मिश्र, जनार्दन प्रसाद गुप्ता, अजय उपाध्याय, सत्येंद्र मिश्र, अजय शाही, अरुण सिंह, विशंभर मिश्र, पवन मिश्र, संजय सिंह, अजय दूबे, रामशीष प्रसाद, जितेंद्र पांडेय, सीपी सिंह, धनुषधारी मणि, रामाज्ञा चौहान, उग्रसेन राव, महेश मणि, सत्येंद्र मणि, अम्बिकेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.