Move to Jagran APP

सहभोज से सामाजिक समरसता का प्रयास : कृषि मंत्री

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने पैतृक गांव पकहां में मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर सोमवार को सामाजिक समरसता सहभोज, स्वास्थ्य शिविर व कंबल वितरण का आयोजन किया। इस दौरान लोगों को खिचड़ी खिलाई गई। वहीं गरीबों में कंबल बांटा गया

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 12:34 AM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 12:34 AM (IST)
सहभोज से सामाजिक समरसता का प्रयास : कृषि मंत्री
सहभोज से सामाजिक समरसता का प्रयास : कृषि मंत्री

देवरिया : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने पैतृक गांव पकहां में मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर सोमवार को सामाजिक समरसता सहभोज, स्वास्थ्य शिविर व कंबल वितरण का आयोजन किया। इस दौरान लोगों को खिचड़ी खिलाई गई। वहीं गरीबों में कंबल बांटा गया।

prime article banner

इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व में भी हाथी साइकिल पर सवार हुई थी। साइकिल पंचर हो गई थी। इस बार भी वही होना है। बसपा व सपा सरकारों ने प्रदेश में टैक्स लगाया था। जिसे आज भाजपा की सरकार ने हटा कर खाद का मूल्य कम कर किसानों को राहत देने का कार्य किया है। भाजपा जात-पात में विश्वास नहीं करती है। इसी क्रम में प्रतिवर्ष की तरह आज सहभोज का आयोजन कर समाज में सामाजिक समरसता को बढ़ाने का प्रयास किया गया है। सरकार द्वारा निरंतर समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं देवरिया सदर विधायक जन्मेजय ¨सह व जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी ¨सह ने कहा कि गरीबों की मदद करना पुनीत कार्य है। इससे बड़ा कोई दूसरा धर्म नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय ¨सह व संचालन महामंत्री र¨वद्र कुशवाहा ने किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख सुब्रत शाही, जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, विजय बहादुर दुबे, मुरारी मोहन शाही, नित्यानंद पांडेय, जितेंद्र प्रताप राव, रामाशीष मौर्य, श्रीनिवास मणि, रमेश शाह, विनोद ¨सह, र¨वद्र किशोर राय आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.