Move to Jagran APP

शब-ए-बरात पर कब्रिस्तानों में मांगी गई दुआ

शब-ए-बरात के अवसर पर शहर के प्रमुख कब्रिस्तानों में फातिहा पढ़कर पूर्वजों के हक के लिए दुआएं की गईं। कब्रिस्तानों को रात में सजाया गया। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Apr 2019 12:07 AM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:20 AM (IST)
शब-ए-बरात पर कब्रिस्तानों में मांगी गई दुआ
शब-ए-बरात पर कब्रिस्तानों में मांगी गई दुआ

देवरिया: शब-ए-बरात के अवसर पर शहर के प्रमुख कब्रिस्तानों में फातिहा पढ़कर पूर्वजों के हक के लिए दुआएं की गईं। कब्रिस्तानों को रात में सजाया गया। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

loksabha election banner

रात में जामा मस्जिद अबूबकर नगर, बांस देवरिया, न्यू कालोनी, इंदिरा नगर, देवरही टोला, लकड़ी हट्टा मस्जिद में नमाज अदा किया गया। इसके अलावा कब्रिस्तानों में सिविल लाइंस रोड, अलीनगर कर्बला, शहीद बाबा कुर्ना नाला आदि स्थानों पर पुरखों के लिए दुआ की गई। सिविल लाइंस रोड स्थित क्रबिस्तान में प्रकाश की व्यवस्था अंजुमन इस्लामिया के सदर शकील अहमद की तरफ से की गई थी। आयोजन करने वालों में अतीक अंसारी, अनवारुल हसन, इजहारूल हक चंचल, जावेद अहमद आदि मौजूद रहे। सदर ने कहा कि आज के दिन मांगी गई हर दुआ अल्लाताला कबूल करता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.