Move to Jagran APP

भाजपा नेता की पिटाई करने वाला दीवान निलंबित

बलिराम को थाने पर छुड़ाने पहुंचे भाजपा मंडल बरियारपुर के अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष नागेश्वर पासवान से दीवान से विवाद हो गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 12:42 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 12:42 AM (IST)
भाजपा नेता की पिटाई करने वाला दीवान निलंबित
भाजपा नेता की पिटाई करने वाला दीवान निलंबित

देवरिया: बरियारपुर थाने के हवालात में बंद एक युवक को छुड़ाने गए भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की पिटाई के मामले में दीवान को एसपी ने निलंबित कर दिया है। एसपी के निर्देश पर मामले की जांच सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय कर रही हैं। उधर घायल भाजपा नेता का जिला अस्पताल में इलाज दूसरे दिन भी जारी है।

loksabha election banner

बरियापुर थाने के लगड़ा निवासी बलिराम चौरसिया को मारपीट के मामले में पुलिस ने देर रात हिरासत में लिया। बलिराम को थाने पर छुड़ाने पहुंचे भाजपा मंडल बरियारपुर के अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष नागेश्वर पासवान से दीवान से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दीवान ने डंडा उठाकर भाजपा नेता की पिटाई कर दी। जिससे भाजपा नेता का सिर फट गया। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ सिटी की जांच में प्रथम ²ष्टया दोषी मिलने पर दीवान मनोज पटेल को निलंबित कर दिया गया है। एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने कहा कि जांच में दोषी मिलने पर दीवान के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। लोगों ने थाने पर किया हंगामा

भाजपा नेता की पिटाई की सूचना मिलने के बाद देर रात बरियारपुर थाने पर पहुंच कर लोगों ने हंगामा किया। बड़ी संख्या में भाजपा नेता जिला अस्पताल पहुंचे और घायल नागेश्वर का हालचाल जाना। थाने पर हंगामा देख दीवान मौका पाकर फरार हो गया। यह है पूरी घटना

लंगड़ा में बच्चों के विवाद में मारपीट हो गई। मारपीट इतनी बढ़ी कि शकीफ की पत्नी शकीना घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुलिस ने बलिराम को हिरासत में ले लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.