Move to Jagran APP

प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष को हटाने के लगे नारे

भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के खिलाफ पार्टी में असंतोष के स्वर फूटने लगे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.महेंद्रनाथ पांडेय, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हटाओ-भाजपा बचाओ के नारे लगाए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 11:33 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 11:33 PM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष को हटाने के लगे नारे
प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष को हटाने के लगे नारे

देवरिया: भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के खिलाफ पार्टी में असंतोष के स्वर फूटने लगे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.महेंद्रनाथ पांडेय, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हटाओ-भाजपा बचाओ के नारे लगाए। इस दौरान माहौल गर्म हो गया। कृषि मंत्री को कमरे से बाहर आकर कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत कराना पड़ा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष के कमरे से सभी नेता बाहर चले गए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने नाराज कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मिले और उनकी बातों को गौर से सुना। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए हटाने की मांग की।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेंद्रनाथ पांडेय शनिवार को दोपहर बाद लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर पहुंचे। यहां पर भोजन का इंतजाम किया गया था। वह कमरे में भोजन कर रहे थे। उस समय कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद व क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र ¨सह, जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव समेत कई नेता कमरे में मौजूद थे। बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष से मिलने का इंतजार कर रहे थे लेकिन मिलने से रोक दिया गया। इससे नाराज कार्यकर्ता तैश में आ गए और जिलाध्यक्ष हटाओ-भाजपा बचाओ का नारा लगाने लगे। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उन्हें जानबूझकर प्रदेश अध्यक्ष से मिलने से रोका जा रहा है, ताकि अपनी बात प्रदेश अध्यक्ष तक नहीं पहुंचा सके। कार्यकर्ताओं की नारेबाजी व हंगामा करते देख कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र ¨सह कमरे से बाहर आ गए और कार्यकर्ताओं को शांत कराया। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के कमरे से राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव बाहर चले गए। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को एक-एक कर बुलाया और उनकी बातों को ध्यान से सुना। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कार्यकर्ताओं द्वारा नारे लगाने के सवाल पर कहा कि कार्यकर्ता कोई हंगामा नहीं कर रहे थे। वह प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर अपनी बात कहना चाहते थे। पार्टी कार्यकर्ता अनुशासित हैं।

---

- कार्यकर्ता अपनी भावनाओं से मुझे अवगत कराना चाहते थे। सभी कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनकी बातों को ध्यान से सुना गया। कार्यकर्ताओं ने कोई हंगामा नहीं किया।

-डा.महेंद्रनाथ पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

--


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.