सड़क निर्माण पर भड़के जिपं अध्यक्ष, काम रोका
देवरिया: जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने बुधवार को मदनपुर-बरहज मार्ग पर महेन में हो रह
देवरिया: जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने बुधवार को मदनपुर-बरहज मार्ग पर महेन में हो रहे पै¨चग कार्य का जायजा लिया। इस दौरान मानक विहीन कार्य देख भड़क गए और काम रोक दिया। साथ ही जिम्मेदार को फोन पर फटकार लगाई और कार्य में गुणवत्ता से खिलवाड़ होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। दोपहर बाद जिला पंचायत अध्यक्ष मदनपुर-बरहज मार्ग से गुजर रहे थे। ग्राम महेन के समीप जर्जर हो चुकी सड़क पर मरम्मत कार्य चल रहा था। अध्यक्ष द्वारा कार्य के गुणवत्ता की जांच की तो मजदूरों द्वारा स्टोन डस्ट के स्थान पर सड़क किनारे की मिट्टी से गड्ढे भरे जा रहे थे। जिस पर काम रोक दिया। जिपं अध्यक्ष के तेवर देख कार्य करा रहा मेठ फरार हो गया। इस संबंध में पूछे जाने पर अधिशासी अभियंता डीके चौधरी में बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष से बात हुई है। जेई को भेज कर जांच कराई जाएगी। सड़कों की स्थिति को सुधारने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन मौसम आड़े आ रहा है।