जिलाधिकारी ने परखी बाढ़ बचाव की हकीकत
जिलाधिकारी अमित किशोर रविवार को पयासी और भागलपुर में बाढ़ बचाव की तैयारियां परखी। खामी मिलने पर अफसरों को फटकार लगाई। ग्रामीणों ने अफसरों पर बाढ़ बचाव में लापरवाही के आरोप मढ़े।
देवरिया: जिलाधिकारी अमित किशोर रविवार को पयासी और भागलपुर में बाढ़ बचाव की तैयारियां परखी। खामी मिलने पर अफसरों को फटकार लगाई। ग्रामीणों ने अफसरों पर बाढ़ बचाव में लापरवाही के आरोप मढ़े। जिलाधिकारी ने इस पर अवर अभियंता बाढ़ एनपी ¨सह से स्पष्टीकरण मांगा है।
पयासी पहुंचे जिलाधिकारी ने बाढ़ चौकी और कटान का निरीक्षण किया। संबंधित कर्मचारियों को सचेत रहने तथा नदी के जल स्तर की सूचना समय-समय पर देने को कहा। छित्तुपुर के पास एक नया ठोकर बनाने के लिए अधिकारियों से प्रस्ताव तैयार करने को कहा। छित्तुपुर तटबंध में शाही की मांद व रैट होल को देख नाराज हुए और अफसरों को तत्काल इसे भरने का निर्देश दिया। भागलपुर में दुखहरन मल्लाह और मन्नन मल्लाह के घर के पास हो रहे तेज कटान को देखा और उसके मरम्मत की तत्काल व्यवस्था किये जाने की बात कही। देवसिया में ग्रामीणों ने कटान रोकने के लिए प्रभावी कदम न उठाए जाने की शिकायत की। उन्होंने चहेतों को ठेका दिए जाने की वजह में कार्य में बिलंब होने की बात कही। इस पर जिलाधिकारी ने अवर अभियंता स्पष्टीकरण मांगा।
इस दौरान उप जिलाधिकारी शशिभूषण, तहसीलदार डा.संजीव राय, नायब तहसीलदार कमलाकांत भाष्कर, अधीशासी अधिकारी राम सुरेश ¨सह, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण पांडेय, अवधेश दुबे मौजूद रहे।