दीनानाथ अध्यक्ष, पटेल प्रसाद उपाध्यक्ष व मकबूल मंत्री निर्वाचित
यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन की शाखा देवरिया का हुआ चुनाव
By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Mar 2020 11:32 PM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2020 11:32 PM (IST)
देवरिया :
बुधवार को यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन शाखा देवरिया की बैठक रोडवेज परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन द्वारा नामित मनोज चंद्र व चंदन पांडेय की देखरेख में नई कमेटी का चुनाव किया गया।
जिसमें देवरिया शाखा के दीनानाथ मिश्र को अध्यक्ष, पटेल प्रसाद उपाध्यक्ष,मकबूल अहमद मंत्री, धर्मेंद्र कुशवाहा संगठन मंत्री, राणा सिंह, विनय मिश्र, चंदन पांडेय, फैजुल सिद्दीकी, सोनू तिवारी को सदस्य चुना गया। वर्कशाप के लिए विवेक दुबे को अध्यक्ष व चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव को मंत्री चुना गया। राम किशोर महतो को संगठन मंत्री, राजेश कुमार व मुकेश वर्मा को उपाध्यक्ष, अवधेश लाल को सदस्य चुना गया। अध्यक्ष दीनानाथ मिश्र ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संघर्ष हमेशा किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें