Move to Jagran APP

देवरिया की रिया व प्रियंका ने थाइलैंड में गाड़ा भारत का झंडा

देवरिया की दो बेटियों ने थाइलैंड में आयोजित आठवीं तिराक अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शनिवार की रात भारत का झंडा ऊंचा कर दिया। 19 देशों के खिलाड़ियों के बीच अपनी पहचान बनाईं और एक गोल्ड तो दूसरी सिल्वर मेडल अपने नाम करने में सफल रही

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 11:18 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 11:18 PM (IST)
देवरिया की रिया व प्रियंका ने थाइलैंड में गाड़ा भारत का झंडा
देवरिया की रिया व प्रियंका ने थाइलैंड में गाड़ा भारत का झंडा

देवरिया : देवरिया की दो बेटियों ने थाइलैंड में आयोजित आठवीं तिराक अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शनिवार की रात भारत का झंडा ऊंचा कर दिया। 19 देशों के खिलाड़ियों के बीच अपनी पहचान बनाईं और एक गोल्ड तो दूसरी सिल्वर मेडल अपने नाम करने में सफल रही। भारत का नाम रोशन करने वाली यह दोनों खिलाड़ी 30 अक्टूबर को देवरिया पहुंचेंगी, जिनके स्वागत की तैयारी स्टेडियम में शुरू हो गई है। उधर इसकी सूचना आने के बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

loksabha election banner

सदर विकास खंड के ग्राम सोंदा निवासी रिया कन्नौजिया व शहर के रामनाथ देवरिया निवासी प्रियंका कुमारी ताइक्वांडो की अच्छी खिलाड़ी हैं और इनमें हमेशा देश के लिए कुछ करने की तमन्ना रहती है। थाइलैंड में आठवीं तिराक अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया और भारत की टीम में इन दोनों खिलाड़ियों का चयन हुआ। 24 अक्टूबर को दोनों खिलाड़ी देवरिया से थाइलैंड के लिए रवाना हुई और 27 अक्टूबर को आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा ली। रिया कैडेट अंडर किलोग्राम भार वर्ग में व प्रियंका जूनियर 59 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग की। रिया ने चाइना, पाकिस्तान, कोरिया, आस्ट्रेलिया, थाइलैंड की टीम को मात देकर गोल्ड मेडल अपने नाम करने कर ली। जबकि प्रियंका का मुकाबला साउथ अफ्रीका, कोरिया, आस्ट्रेलिया, पाकिस्तान व श्रीलंका के टीम के बीच हुआ। प्रियंका को सिल्वर मेडल मिला है। कोच गिरीश ¨सह ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है। वह 30 अक्टूबर को देवरिया पहुंचेंगी, जिनका भव्य स्वागत किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.