विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया घाघरा नदी में फंसी कंबाइन को ग्रामीणों ने निकाला, 10 ट्रैक्टरों से चला 'ऑपरेशन रेस्क्यू'

Published: Sat, 11 Apr 2026 12:38 PM (IST)

देवरिया के लार क्षेत्र में घाघरा नदी पार करते समय एक कंबाइन मशीन दलदली जमीन और अधिक जलस्तर के कारण ...और पढ़ें

दो दिन तक बीच धार में धंसी रही मशीन। जागरण

दो दिन तक बीच धार में धंसी रही मशीन। जागरण

HighLights

  1. घाघरा नदी में फंसी कंबाइन मशीन दो दिन तक।

  2. ग्रामीणों ने 10 ट्रैक्टरों से किया सफल बचाव।

  3. गेहूं कटाई के लिए जा रही थी मशीन।

जागरण संवाददाता, देवरिया। लार क्षेत्र के चूरिया नदौली से महालमंझरिया जा रही एक कंबाइन मशीन घाघरा नदी पार करते समय बीच धार में फंस गई। दलदली जमीन और अधिक जलस्तर के कारण मशीन दो दिनों तक नदी में धंसी रही। शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए करीब 10 ट्रैक्टरों की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद कंबाइन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

बुधवार को दो कंबाइन मशीनें गेहूं की कटाई के लिए महालमंझरिया ले जाई जा रही थीं। नदी पार करते समय एक कंबाइन बीच धार में धंस गई और चालक के प्रयास के बावजूद आगे नहीं बढ़ सकी। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। दो दिनों तक नदी तट पर लोगों की भीड़ लगी रही। इस समस्या को लेकर दैनिक जागरण ने 10 अप्रैल के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी।

यह भी पढ़ें- देवरिया में घाघरा नदी में फंसी कंबाइन मशीन, किसानों ने आठ ट्रैक्टरों से किया रेस्क्यू

शुक्रवार को ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास करते हुए लोहे की जंजीरों और मोटी रस्सियों से कंबाइन को करीब 10 ट्रैक्टरों से बांधा और एक साथ खींचने का प्रयास शुरू किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मशीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

कंबाइन के बाहर आते ही मौके पर मौजूद लोगों ने सरयू मैया के जयकारे लगाए। कंबाइन के बाहर निकलने के बाद दोनों मशीनें नदी पार कर महालमंझरिया पहुंच गईं और गेहूं की कटाई कार्य में जुट गई हैं।