Move to Jagran APP

देवरिया कांड : दूसरे दिन भी कोर्ट बयान दर्ज कराने पहुंची लड़कियां

देवरिया कांड में आज दूसरे दिन भी दीवानी न्यायालय पहुंची लड़कियों का 164 का बयान दर्ज हो रहा है। कल भी नौ लड़कियों ने बयान दर्ज कराया था।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 09 Aug 2018 12:56 PM (IST)Updated: Thu, 09 Aug 2018 12:56 PM (IST)
देवरिया कांड : दूसरे दिन भी कोर्ट बयान दर्ज कराने पहुंची लड़कियां
देवरिया कांड : दूसरे दिन भी कोर्ट बयान दर्ज कराने पहुंची लड़कियां

देवरिया (जेएनएन)। बिहार के मुजफ्फरपुर के बाद देवरिया के महिला आश्रय गृह से चल रहे सेक्स रैकेट के मामले में जांच ने गति पकड़ ली है। आज भी देवरिया के दीवानी न्यायालय में वहां पर रहने वाली लड़कियों के बयान दर्ज हो रहे हैं।

loksabha election banner

देवरिया कांड में आज दूसरे दिन भी दीवानी न्यायालय पहुंची लड़कियों का 164 का बयान दर्ज हो रहा है। कल भी नौ लड़कियों ने बयान दर्ज कराया था। बाल गृह बालिका से सेक्स रैकेट का भले ही पुलिस ने पर्दाफाश किया है, लेकिन पुलिस के पास केवल गवाह है, अभी तक एक भी पीडि़ता ने मुंह नही खोला है। ऐसे में पुलिस की निगाहें अब पीडि़ताओं के 164 के बयान पर ही टिकी हुई हैं। उधर किसी पीडि़ता के मुंह न खोलने के चलते पुलिस की बेचैनी बढ़ती नजर आ रही है।

देवरिया में गिरिजा त्रिपाठी की संस्था मां विंध्यवासिनी सेवा संस्थान के आश्रय गृह से गायब बच्चों, बालिकाओं व महिलाओं को लेकर जिला प्रशासन बेहद गंभीर हो गया है। कल जिलाधिकारी अमित किशोर के साथ एसपी रोहन पी. कनय भी मीडिया के सामने थे। इस दौरान गायब सात लोगों के बारे में उनके पास कोई विवरण नहीं था। 48 में से 41 की ही तस्दीक कर सके। जब पत्रकारों ने ज्यादा कुरेदा तो एसपी प्रेस कांफ्रेंस से उठ कर चले गये।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.