विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देवरिया में शराब तस्करों का आतंक, स्कार्पियो सवार बदमाशों ने पुलिस टीम को कुचलने का किया प्रयास, पांच गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Sat, 30 Sep 2023 12:15 PM (GMT+05:30)

देवरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शराब तस्करी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस टीम ने ...और पढ़ें

देवरिया पुलिस ने पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
देवरिया पुलिस ने पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, देवरिया। जिले के भटनी थाना क्षेत्र के चांदपार के समीप वाहन चेकिंग कर रही पुलिस टीम को स्कार्पियो सवार शराब तस्करों ने कुचलने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस टीम पर फायरिंग भी झोंक दी। पुलिस टीम ने पीछा कर शराब तस्करों को सदर कोतवाली के सोनूघाट के समीप से गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपित भटनी थाने के केरवनिया चेक पोस्ट पर सिपाही की हुई हत्या में शामिल रहे हैं।

यह है मामला

घटना शुक्रवार की रात में हुई। भटनी के प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर चांदपार के समीप वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच भरथुआ की तरफ से एक तेज गति से स्कार्पियो आती हुई नजर आई। पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो स्कार्पियो सवारों ने पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया। इसके बाद स्कार्पियो मोड़ कर तेजी से भरथुआ की तरफ भागने लगे।

पुलिस की सक्रियता से पकड़े गए बदमाश

पुलिस टीम ने पीछा करने के साथ ही सेट से जानकारी सलेमपुर, खुखुंदू, सदर कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद सभी थानों की पुलिस सक्रिय हो गई। सोनूघाट के समीप एसओजी, सदर कोतवाली पुलिस ने संबंधित स्कार्पियो को रोक लिया। इस पर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस ने सवार पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह शराब तस्करी यूपी से बिहार में करते हैं। स्कार्पियो से ही यूपी से बिहार शराब भेजते हैं।

यह भी पढ़ें, कुशीनगर में पथराव मामले में थानेदार समेत पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, छापेमारी जारी; सात और उपद्रवी गिरफ्तार

इसी गिरोह ने की थी सिपाही की हत्या

पकड़े गए शराब तस्कर राजन सिंह ने बताया है कि 20 सितंबर को दो स्कार्पियो से शराब तस्करी के लिए नौ लोग देवरिया आ रहे थे। कुकुरघांटी चौराहे के समीप पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह तेजी से भागते हुए केरवनिया के समीप पहुंचे और यहां बैरियर में ठोकर मारते हुए भागने लगे। जिससे सिपाही महानंद यादव की मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें, Gorakhpur News: शोहदे से परेशान 9वीं की छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान, बेटी को इंसाफ दिलाने को भटक रहा पिता

इनकी हुई है गिरफ्तारी

पुलिस ने राजन सिंह पुत्र राजेश सिंह, शत्रुघन शाह पुत्र विनोद शाह, राकेश सिंह पुत्र नरसिंह निवासीगण रामपुर कला थाना फुलवरिया गोपालगंज, शैलेंद्र यादव पुत्र भरत चौधरी निवासी पचलखी थाना नौतन गोपालगंज, नारायण सोनी पुत्र बृज किशोर निवासी मठिया दयाराम थाना कुचैकोट जिला गोपालगंज बिहार को गिरफ्तार किया है। अभी भी गिरोह का सरगना विजय मांझी निवासी फुलवरिया फरार है।