विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, दो दर्जन श्रद्धालु घायल

Published: Mon, 26 Jan 2026 02:55 PM (IST)

देवरिया में सिरजम गांव के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों ...और पढ़ें

तरकुलहा देवी जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालु घायल।

तरकुलहा देवी जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालु घायल।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, बैतालपुर। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सिरजम गांव के पास सोमवार को एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सहित लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए। वाहन में सुरौली थाना क्षेत्र के बढ़या बुजुर्ग पटवारी टोला निवासी श्रद्धालु सवार थे। श्रद्धालु तरकुलहा देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।

बताया गया कि बढ़या बुजुर्ग पटवारी टोला निवासी रामनगीना चौहान का बेटा दुबई से लौटा था, जिसकी खुशी में परिवार और रिश्तेदार मंदिर जा रहे थे। वे दो पिकअप वाहनों में सवार होकर निकले थे।

अभी वह देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर सिरजम गांव नहर मोड़ समीप के पहुंचे थे की तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार मिला।

गंभीर रूप से घायल श्रीनिवास को बेहतर इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार गौरीबाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेज में जारी है।

देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर सिरजम गांव के समीप पहुंचने पर एक पिकअप वाहन अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिसमें घायलों में साधना (14), अलंका (14), खुशी (10), रितेश (10), गुड़िया (20), अलका (18), पूनम (19), ममता (40), सरिता (35) सहित कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

बुजुर्ग घायलों में राजरानी (70), शेषनाथ राजभर (65), राजेन्द्र (65), रामहरी (65), रामदरस (60), रामबली (55) और रामनगीना चौहान (50) के नाम हैं। श्रीनिवास (55) को आदि गंभीर चोटें आई हैं। थाना प्रभारी गौरी बाजार राहुल सिंह ने बताया मुझे इसकी जानकारी नहीं है पता करता हूं।