Move to Jagran APP

टोक्यो ओलिपिक में हाकी टीम की जीत पर खिलाड़ियों ने मनाया जश्न

भारतीय हाकी खिलाड़ियों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। आज का दिन इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 11:53 PM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 08:14 PM (IST)
टोक्यो ओलिपिक में हाकी टीम की जीत पर खिलाड़ियों ने मनाया जश्न
टोक्यो ओलिपिक में हाकी टीम की जीत पर खिलाड़ियों ने मनाया जश्न

जागरण संवाददाता, देवरिया: टोक्यो ओलिपिक में भारतीय पुरुष हाकी टीम ने जर्मनी को 5-4 गोल से पराजित कर 41 वर्षों के बाद कांस्य पदक जीता है। इस ऐतिहासिक विजय पर रविद्र किशोर शाही स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में हाकी टीम समेत अन्य खिलाड़ियों ने जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

loksabha election banner

जिला क्रीड़ा अधिकारी के के पांडेय ने कहा कि आज का दिन वास्तव में ऐतिहासिक है। भारतीय हाकी खिलाड़ियों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। आज का दिन इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से हाथी प्रशिक्षक शकील अहमद, भारोत्तोलन प्रशिक्षण रवि कुमार शर्मा, क्रिकेट प्रशिक्षक पवन कुमार खो खो प्रशिक्षक शालिनी शर्मा, व्यास चतुर्वेदी, सोहेल खान, फारुक, जिला हाकी संघ के अध्यक्ष संजय केडिया, सचिव अकरम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। उधर जिला ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन ने भी हॉकी टीम के खिलाड़ियों की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एक दूसरे खिलाकर खुशी का इजहार किया। यहां मुख्य रूप से अध्यक्ष अजय चंद, मंत्री गोपाल पांडेय के अलावा अखिलेश्वर मणि, डा. हरीश चंद्र पति त्रिपाठी, रवि मिश्रा, सुग्रीव मिश्र, धर्मेंद्र मिश्रा, संदीप श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, सच्चिदानंद श्रीवास्तव, रामप्रवेश, विजय शंकर चौबे, सुनील श्रीवास्तव आदि ने खुशी का इजहार किया।

-

देवरिया के संजीव सिंह कर चुके हैं ओलिपिक में दो बार प्रतिभाग

देवरिया: जिले के खोरमा कन्हौली गांव निवासी संजीव दो बार ओलिपिक में हिस्सा ले चुके हैं। वह सीओल ओलिपिक 1988 में व 1996 ओलिपिक अटलांटा में तीरंदाजी में प्रतिभाग कर चुके हैं। उन्हें 1992 में अर्जुन अवार्ड व 2007 में द्रोणाचार्य पुरस्कार मिल चुका है। वह जिले में तीरंदाजी का प्रशिक्षण अकादमी खोलने के प्रयास में लगे हैं। मौजूदा समय में साईं परफार्मेंस डाइरेक्टर के पद पर भारती खेल प्राधिकरण भारत सरकार सोनीेपथ हरियाणा में काम कर रहे हैं। जिले में तीरंदाजी का प्रशिक्षण केंद्र खोलने में लगे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.