Move to Jagran APP

Deoria News: सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के निर्माण की धीमी रफ्तार, कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि लेना पड़ रहा उधार

Deoria News देवरिया जिले में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के निर्माण की रफ्तार धीमी होने के कारण कूड़ा निस्तारण नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका परिषद कूड़ा निस्तारण के लिए उधार की भूमि का उपयोग कर रही है।

By MAHENDRA KUMAR TRIPATHIEdited By: Pragati ChandPublished: Tue, 20 Sep 2022 05:35 PM (IST)Updated: Tue, 20 Sep 2022 05:35 PM (IST)
Deoria News: सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के निर्माण की धीमी रफ्तार, कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि लेना पड़ रहा उधार
कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि लेना पड़ रहा उधार। (फाइल)

देवरिया, जागरण संवाददाता। वातावरण साफ सुथरा रखने के लिए शासन की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहा है। पालीथिन, प्लास्टिक पर प्रबंधित करने के साथ ही कूड़ा निस्तारण के लिए भी सयंत्र लगाए जा रहे हैं। देवरिया जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका परिषद देवरिया का सीमा विस्तार जल्द ही किया गया, लेकिन कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। उसरा बाजार में करोड़ों की लागत से भूमि की खरीदारी कर सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना की जा रही है। निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार के चलते इस वित्तीय वर्ष में इसके पूरे के आसार नहीं है।

loksabha election banner

उधार की भूमि पर कूड़े का हो रहा निस्तारण

उसरा बाजार में कूड़ा निस्तारण के लिए भूमि तो खरीदी गई है, लेकिन उपकरण न लगने के चलते कूड़ा नहीं गिराया जा सकता। इसलिए अभी कूड़ा निस्तारण के लिए उधार की भूमि का उपयोग नगर पालिका परिषद कर रही है। हर महीने किसी प्लाट आनर से नगर पालिका प्रशासन बातचीत करता है और कूड़ा गिराने के लिए एनओसी लेता है।

यह है देवरिया शहर का कूड़ा मैनेजमेंट

  • शहर की जनसंख्या- 1.50 लाख
  • शहर में वार्डों की संख्या- 25
  • शहर में सुपरवाइजर से लेकर सफाईकर्मी की संख्या- 396
  • हर दिन शहर में निकले वाले कूड़े की मात्रा-  58 टन
  • उसरा में खरीदारी गई भूमि की कीमत- 2.44 करोड़
  • सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की स्थापना पर आने वाला खर्च- 6.50 करोड़

नगर निकायों की स्थिति

  • जनपद मे नगर निकायों की कुल संख्या- 17
  • नवसृजित समेत सभी नगर पंचायतों की कुल संख्या- 15
  • नगर पालिका परिषद की संख्या- 2

कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था

  • प्लांट में नगर पालिका से निकलने वाले कूड़ा से बनेगा खाद व प्लास्टिक के सामान
  • निजी फर्म को दिया गया कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी
  • निजी फर्म के कर्मचारी हर महीने वसूल करते हैं पचास रुपये

यह भी जानें

  • शहर के भुजौली कालोनी में लगा है मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सिस्टम
  • एमआरएफ सिस्टम लगाने में खर्च हुआ है 50 लाख रुपये
  • लगे मशीन से गीला, सूखा कचरा अलग-अलग करने की है व्यवस्था
  • गीला कचरा से कंपोस्ट खाद होगी तैयार

क्या कहते हैं अधिकारी

देवरिया नगर पालिका के ईओ रोहित सिंह ने बताया कि कूड़ा निस्तारण के क्षेत्र में कई जगहों पर उपकरण लगाए जा रहे हैं। उसरा बाजार में सिस्टम लगने के बाद नगर पालिका को राजस्व भी मिलेगा। एमआरएफ सेंटर भी जल्द ही चालू करने की योजना है। अभी एक काश्तकार की भूमि में कूड़ा डंप किया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.