Move to Jagran APP

सरकार की उपलब्धियां गांव-गांव में गिनाएंगे कार्यकर्ता

भाजपा के औराचौरी कार्यालय पर चल रहे अभियान की हुई समीक्षा

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 12:08 AM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 12:08 AM (IST)
सरकार की उपलब्धियां गांव-गांव में गिनाएंगे कार्यकर्ता
सरकार की उपलब्धियां गांव-गांव में गिनाएंगे कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, देवरिया: क्षेत्र के औरौचारी स्थित भाजपा कार्यालय पर गुरुवार को मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। जिसमें इन दिनों चलाए गए भाजपा के अभियान की समीक्षा की गई। इसके अलावा कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को दी गई। 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक गांव-गांव सरकार उपलब्धियां कार्यकर्ता गिनाएंगे। दो अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

loksabha election banner

भाजपा के जिला प्रभारी व क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पार्टी द्वारा सेवा और समर्पण अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोरोना काल में जब राहुल गांधी, अखिलेश यादव केवल बोल रहे थे उस समय पदाधिकारी व कार्यकर्ता समाज में सेवा का कार्य कर रहे थे, लोगों तक जरूरतों का सामान, प्रवासी मजदूरों को जलपान, मास्क, सैनिटाइजर आदि का वितरण किया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 25 सितंबर को जयंती है। 24 सितंबर को हर बूथ पर पन्ना प्रमुखों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके तत्काल बाद बूथ पर दस लोगों के मोबाइल से नमो एप डाउनलोड कराया जाएगा तथा प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित जनहित के कार्य के लिए हर बूथ से 100 लोगों से धन्यवाद पत्र लिखवाया जाएगा। जयंती पर हर बूथ पर पौधारोपण कार्यक्रम के साथ ही हर ब्लाक पर लगने वाले गरीब कल्याण मेला में भी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

बैठक को जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिगुणायक, प्रमोद शाही, अरुण कुमार सिंह, श्रीनिवास मणि, अंबिकेश पांडेय, संजय पांडेय, बृजेश गुप्त, अरविद चौहान, नागेश पति, रामेश्वर पांडेय, योगेश प्रजापति, विजय श्रीवास्तव, रमेश सिंह, विवेकानंद यादव, कमलेश तिवारी, संजय कुशवाहा ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.