Move to Jagran APP

पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए किया विमर्श

भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक रविवार को हुई लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलता है संगठन डा.सत्यप्रकाश मणि

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Aug 2021 11:24 PM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 12:34 AM (IST)
पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए किया विमर्श
पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए किया विमर्श

जागरण संवाददाता, देवरिया : भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक नगर पालिका के पं.दीनदयाल उपाध्याय सभागार में रविवार को हुई, जिसमें पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। सदर विधायक डा.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चुनाव जीतने, पार्टी के विचारधारा को बढ़ाने का कार्य करते हैं। सभी बूथ अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं। हमारा संगठन महत्वपूर्ण है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलता है। हमारा कर्तव्य है कि हम सत्ता में आकर जनता के सपनों को पूरा कर सकें। हमारे लिए संगठन सर्वोपरि है। पूर्व विधायक रविद्र प्रताप मल्ल ने कहा कि पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाना है। पांच अगस्त को राशन वितरण किया जाएगा। जिसमें कार्यकर्ताओं का सहयोग जरूरी है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिगुणायत ने कार्यसमिति के कार्यों को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीति नहीं, राष्ट्रनीति के लिए कार्य करती है। मंडल प्रभारी रमेश सिंह ने पार्टी की स्थापना के उद्देश्यों को रखते हुए 2022 के विधानसभा व 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर कार्य करने पर जोर दिया। नगर अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाया। इसके लिए कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संचालन दुर्गेशनाथ त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर शांति स्वरूप दुबे, प्रेम अग्रवाल, राजेश मिश्र, संजू सोनी, दिनेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, नितेश सिंह, अंगद मणि, विजय लक्ष्मी, बंटी जायसवाल, मिथिलेश मिश्र, ज्ञानप्रकाश मिश्र, अखिलेश मिश्र, रंजीत कुमार, शीतल गुप्ता, आदित्य मणि आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.