Move to Jagran APP

नाराज महिलाओं ने किया सड़क जाम, पुलिस से झड़प, छह हिरासत में

आधी रात को ही सुभाष चौक पर धरने पर बैठ गया कुनबा महिलाओं के तेवर देख बैकफुट पर रही पुलिस सुबह एसडीएम व सीओ की सख्त के बाद हटीं

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Jul 2021 11:37 PM (IST)Updated: Fri, 02 Jul 2021 11:37 PM (IST)
नाराज महिलाओं ने किया सड़क जाम, पुलिस से झड़प, छह हिरासत में
नाराज महिलाओं ने किया सड़क जाम, पुलिस से झड़प, छह हिरासत में

जागरण संवाददाता, देवरिया : शहर के भीखमपुर रोड में गुरुवार की रात हुए विवाद के बाद न्याय न मिलने से नाराज एक कुनबा आधी रात को सुभाष चौक पर धरने पर बैठ गया। पुलिस ने समझा-बुझाकर हटाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं के तेवर देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। शुक्रवार की सुबह महिलाओं ने मुख्य मार्ग जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस फोर्स ने सख्ती दिखाते हुए जाम हटवाया। पांच महिलाओं समेत छह को हिरासत में लिया है।

loksabha election banner

भीखमपुर रोड के रहने वाले विजय मद्धेशिया व सुभाष के बीच पानी बहाने को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार की रात दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना गई। लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आधी रात को विजय व उसके परिवार की महिलाएं सुभाष चौक पर जाकर धरने पर बैठ गई। कोतवाल राजू सिंह पुलिस के साथ पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं के तेवर के चलते पुलिस को लौटना पड़ा। पूरी रात महिलाओं का धरना चलता रहा। सुबह उप निरीक्षक सुषमा तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचीं तो उनके साथ भी महिलाओं की झड़प हो गई। इसके बाद महिलाएं मुख्य मार्ग जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम सौरभ सिंह, सीओ पंचमलाल, कोतवाल राजू सिंह, महिला थानाध्यक्ष प्रीति सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर महिलाओं को सड़क से हटाया। कोतवाल राजू सिंह ने कहा कि छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

-

जिलाधिकारी आवास से चंद दूरी पर आठ घंटे तक चलता रहा धरना

विजय व सुभाष के परिवार में लगभग डेढ़ साल से विवाद चल रहा है। अभी तक तीन मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इसमें छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई है। एक मामले में न्यायालय में चार्जशीट भी दाखिल हो चुका है। आठ घंटे तक महिलाओं का जिलाधिकारी आवास से चंद दूरी पर चलता रहा, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी रात को मौके पर नहीं पहुंचे। महिला थाने पर भी उलझी महिलाएं पुलिस जब महिलाओं को हिरासत में लेकर महिला थाने पर पहुंची तो कोतवाल राजू सिंह व महिला थानाध्यक्ष प्रीति सिंह से भी उलझ गई और हंगामा करने लगी। जिसके बाद कोतवाल को वहां से वापस लौटना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.