विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या देवरिया फिर झेलेगा नरसंहार का दर्द, जमीन के टुकड़े बन जाते हैं खूनी रंजिश की वजह; 2 और मामले विचाराधीन

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Thu, 05 Oct 2023 12:26 PM (IST)Updated: Thu, 05 Oct 2023 12:32 PM (IST)

Deoria Murder Case उत्तर प्रदेश का देवरिया जिले में इन दिनों सन्नाटा पसरा है। भूमि विवाद के चलते हुए छह ...और पढ़ें

जमीन के टुकड़े के लिए देवरिया में खूनी संघर्ष
जमीन के टुकड़े के लिए देवरिया में खूनी संघर्ष

HighLights

  1. देवरिया में छह लोगों की निर्मम हत्या के बाद सन्नाटा पसर गया है
  2. मामल की जांच के लिए सीएम योगी सख्त हो गए हैं
  3. जिले में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष के मामले बढ़े हैं

जागरण संवाददाता, देवरिया। उत्तर प्रदेश का देवरिया जिला इन दिनों चर्चा में है। चंद मिनटों में हुई छह हत्याओं ने सभी को हिला कर रख दिया। इस नरसंहार की वजह है भूमि विवाद। जिले में इन दिनों भूमि के विवाद सर्वाधिक बढ़े हैं। भूमि के चंद टुकड़ों के लिए आए दिन खून की होली खेली जा रही है। छोटे-छोटे मामलों में लोगों की हत्याएं हो रही हैं।

हर जगहों पर राजस्व व पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। बावजूद इसके कर्मचारियों व अधिकारियों में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। भूमि विवाद के पहले मामले थाने के अलावा तहसीलों तक जाते हैं, निस्तारण न होने के बाद उच्चाधिकारी व फिर न्यायालय की चौखट तक पहुंच जाते हैं। शुरूआती दौर में नीचले क्रम के कर्मचारी इसमें लापरवाही बरतते हैं और फिर मामला बिगड़ जाता है।

भूमि-विवाद के चलते हुआ खूनी संघर्ष

हाल के दिनों में कई ऐसी बड़ी घटनाएं हुई, जिसमें भूमि विवाद में लोगों की जान चली गई। ऐसे ही कुछ मामले है जिसने खूनी रंजिश को अंजाम दिया है।

केस संख्या एक

एक अक्टूबर को भूमि विवाद में शहर के पुरवा में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दो गाड़ियां फूंक दी गई और एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। इस मामले में पांच लोग घायल हो गए।

केस संख्या दो

दो अक्टूबर को रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर लेहड़ा में भूमि विवाद में छह लोगों की हत्याएं हुई। प्रशासनिक स्तर से जांच शुरू हुई तो परत-दर-परत राजस्व व पुलिस विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की कलई खुलने लगी।

केस संख्या तीन

11 मई 2022 को गौरीबाजार थाना क्षेत्र के देवतहां में सगे दो भाईयों की गला रेत कर भूमि विवाद में हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को कुछ ही दिन बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: Deoria Murder Case: प्रेमचंद यादव की चलती थी देवरिया में दबंगई, सपा के टिकट पर बना था जिला पंचायत सदस्य

पुलिस विभाग ने कही ये बात

भूमि विवाद में कई घटनाएं हुई। सभी घटनाओं का पुलिस पर्दाफाश कर रही है। अधिकांश मामलों में आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेज जा चुके हैं। - डा.राजेश सोनकर एएसपी, देवरिया