विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में रंजिश के चलते युवक के पेट में पेचकस से हमला, हालत गंभीर

Published: Fri, 07 Aug 2026 11:53 AM (IST)

भटनी के चांदपार गांव में रंजिश के चलते एक युवक के पेट में पेचकस घोंपकर गंभीर रूप से घायल कर ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. चांदपार गांव में युवक के पेट में पेचकस घोंपा गया।

  2. पुरानी रंजिश के कारण हुआ यह गंभीर हमला।

  3. घायल प्रदीप कुमार का इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में जारी।

जागरण संवाददाता, भटनी, (देवरिया)। रंजिश को लेकर हुए विवाद में चांदपार गांव में गुरुवार की रात एक युवक के पेट में पेंचकस घोंपकर घायल करने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवक का इलाज महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज, देवरिया में चल रहा है।

चांदपार के रहने वाले 27 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र रामप्रसाद गुरुवार रात करीब 8:30 बजे घर के बाहर खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव का एक युवक कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और रंजिश को लेकर प्रदीप से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने प्रदीप के पेट में पेंचकस घोंप दिया और साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद परिजन घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटनी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें- देवरिया में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने बताया कि युवक के पेट में पेंचकस घुसने की बात सामने आई है। जिस व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है, वह घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार कर रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। निर्दोष के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होगी।