विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में केडी चौराहा-तिरमासाहुन-सुंदरपुर सड़क का होगा चौड़ीकरण, यूपी-बिहार की कनेक्टिविटी को मिलेगी मजबूती

Published: Wed, 02 Sep 2026 05:38 PM (IST)

वित्त विभाग ने देवरिया में यूपी-बिहार को जोड़ने वाली केडी चौराहा-तिरमासाहुन-सुंदरपुर मुख्य सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 13 करोड़ 3 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है।

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

HighLights

  1. केडी चौराहा-तिरमासाहुन-सुंदरपुर सड़क के चौड़ीकरण को मिली स्वीकृति।

  2. वित्त विभाग ने 13 करोड़ 3 लाख रुपये मंजूर किए।

  3. सड़क की चौड़ाई 3 मीटर से बढ़कर 8.5 मीटर होगी।

संवाद सूत्र, देवरिया। उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाली पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण केडी चौराहा–तिरमासाहुन–सुंदरपुर मुख्य सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। सड़क निर्माण के लिए वित्त विभाग ने लोक निर्माण विभाग को 13 करोड़ तीन लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

करीब 3.9 किलोमीटर लंबी इस सड़क की वर्तमान चौड़ाई तीन मीटर है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क पर 5.5 मीटर चौड़ा पिच मार्ग बनाया जाएगा।

इसके दोनों ओर 1.5-1.5 मीटर चौड़ी पटरी का निर्माण भी कराया जाएगा। इस प्रकार सड़क की कुल चौड़ाई 8.5 मीटर हो जाएगी। सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- देवरिया-कुशीनगर को जोड़ने वाला भरौटा पुल तैयार, लाखों लोगों का आवागमन होगा सुगम

सड़क के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर दोनों प्रदेशों के लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह मार्ग लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख जरूरत रहा है। सड़क के चौड़ा और बेहतर होने से आवागमन सुगम होने के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। सीमावर्ती गांवों के लोगों को आवागमन में विशेष सुविधा होगी।

सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए वित्त विभाग से 13 करोड़ तीन लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। विभागीय प्रक्रिया पूरी होते ही शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।- वेद नारायण,अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग देवरिया।

उत्तर प्रदेश और बिहार को जोड़ने वाला यह  संपर्क मार्ग महत्वपूर्ण साबित होगा। इसके निर्माण से दोनों प्रदेशों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के आर्थिक और व्यापारिक विकास को भी गति मिलेगी। सड़क के चौड़ीकरण से आवागमन सुगम होने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।– सूर्य प्रताप शाही,कृषिमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।