प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका पहुंची थाने, पुलिस से मांगी मदद
देवरिया के रामपुर कारखाना में एक प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़कर थाने पहुंच गई और ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
प्रेमी से शादी के लिए प्रेमिका थाने पहुंची।
विभिन्न बिरादरी के कारण परिजन सहमत नहीं।
पहले भी विवाद में प्रेमिका ने जहर खाया था।
संवाद सूत्र, रामपुर कारखाना, (देवरिया)। प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी प्रेमिका बुधवार को थाने पहुंच गई तथा पुलिस से कार्रवाई की मांग करने लगी।मामला को देख पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में तलब कर लिया लेकिन बात नहीं बनी।
बीस दिन पहले भी प्रेमी के शादी करने से इनकार करने पर प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ पी लिया था जिससे हालत बिगड़ गई। स्वजन उसे लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। जहां से उपचार के बाद घर लेकर चले आए।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक प्रेमिका की गांव के युवक से आंखें चार हो गई और प्यार का परवान चढ़ने पर उसने प्रेमी से शादी करने की जिद करने लगी। मामला इस कदर बढ़ गया कि प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच शादी करने का जिद करने लगी। यह बात जानकर घरवाले घबरा गए और गांव में हलचल मच गई।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर सिक्सलेन सड़क बनी जानलेवा, गड्ढों से रोज हो रहे हादसे
प्रेमी के घर वालों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी ।मौके पर पहुंचे पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आई। देर शाम तक सुलह समझौता होता रहा। इसके बाद प्रेमिका के स्वजन उसे घर लेकर चले आए। एक ही गांव के दोनों के अलग बिरादरी के होने के चलते बात नहीं बन पा रही है।
आखिरकार प्रेमिका ने एक बार फिर प्रेमी के साथ शादी कर उसी के घर रहने की जिद पर आ गई और थाने पहुंच गई। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों के घर वालों को बुलाया गया है। समय लेकर आपस में वार्ता कर रहे है ।
