विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया: नशे में धुत युवक ने सुभाष चौक पर विपरीत लेन में दौड़ाई कार, मचा हड़कंप

Published: Sun, 03 May 2026 01:26 PM (IST)

देवरिया के सुभाष चौक पर एक नशे में धुत युवक ने विपरीत लेन में तेज रफ्तार कार चलाई, जिससे अफरातफरी ...और पढ़ें

नशे में धुत युवक से पूछताछ करते टीएसआइ गुलाब सिंह। जागरण

नशे में धुत युवक से पूछताछ करते टीएसआइ गुलाब सिंह। जागरण

HighLights

  1. नशे में धुत युवक ने विपरीत लेन में कार चलाई।

  2. देवरिया के सुभाष चौक पर अफरातफरी मच गई।

  3. पुलिस ने कार सीज कर चालक को गिरफ्तार किया।

जागरण संवाददाता, देवरिया। शहर के सबसे व्यस्त स्थान सुभाष चौक पर शनिवार को नशे में धुत एक युवक ने तेज रफ्तार कार विपरीत लेन में दौड़ा दी। कार को आता देख लोग इधर उधर भाग कर अपनी जान बचाए। ऐसे में अचानक कार एक ठेले से टकरा कर रुक गई।

यहां तैनात टीएसआइ मौके पर पहुंचे और कार चालक को बाहर निकाले। वाहन व कार चालक को कोतवाली भेजा। जांच के दौरान कार को सीज कर दिया गया और चालक का पुलिस ने शांति भंग में चालान किया।

बिहार के पश्चिमी चंपारण के धनहा के रहने वाले शक्ति राव गोरखपुर आवश्यक कार्य से गए थे। गोरखपुर से लौटते समय वह बीआर 22 डीएस 6277 नंबर की डिजायर यूएक्स आइ कार को सुभाष चौक पर तेज गति से विपरीत दूसरे लेन में दौड़ाने लगा। ऐसे में सुभाष चौक पर अफरातफरी मच गई। कार रुकी तो पुलिस कर्मियों की जान में जान आई।

02deo_53_02052026_206

कार को कोतवाली ले जाती पुलिस। जागरण


 

यह भी पढ़ें- गोरखपुर मंडल में बिना परमिट के दौड़ रहे 908 स्कूल वाहन, प्रशासन ने की कार्रवाई

उसके बाद टीएसआइ गुलाब सिंह ने नशे में धुत चालक को वाहन से बाहर निकाला। युवक इतना नशे में धुत था कि वह कार से बाहर नहीं निकल पा रहा था। बाहर निकाला तो सड़क पर नीचे बैठ गया और अक्क बक्क बोलने लगा। पुलिस कर्मी कार व चालक दोनों को कोतवाली पहुंचाए। टीएसआइ ने बताया कि युवक नशे में था। विपरीत लेन में कार दौड़ा दिया था। कार को सीज कर युवक का शांति भंग में चालान किया गया है।