Move to Jagran APP

Deoria: देवरिया में घटी दिल दहला देने वाली घटना, नदी में डूब रहे पिता को बचाने के लिए बेटी कूदी, दोनों की मौत

नदी में जेसीबी से खोदाई के कारण गड्ढा हो गया था जिसमें पानी भर गया है। भैंस चरते हुए पानी में घुस गई। द्वारिका कुशवाहा भैंस को बाहर निकालने के लिए पानी में घुसे। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए। इसके बाद हादसा हो गया।

By PAWAN KUMAR MISHRAEdited By: Shivam YadavPublished: Mon, 19 Sep 2022 12:58 AM (IST)Updated: Mon, 19 Sep 2022 05:01 AM (IST)
Deoria: देवरिया में घटी दिल दहला देने वाली घटना, नदी में डूब रहे पिता को बचाने के लिए बेटी कूदी, दोनों की मौत
पिता-पुत्री दोनों की डूबने से मृत्यु हो गई।

देवरिया, जागरण संवाददाता। भैंस को स्याही नदी से बाहर निकालने के दौरान डूब रहे पिता को बचाने के लिए विवाहिता पुत्री ने छलांग लगा दी। दोनों की डूबने से मृत्यु हो गई। गांववालों ने काफी मशक्कत के बाद पिता-पुत्री के शव को नदी से बाहर निकाला।

loksabha election banner

खामपार थानाक्षेत्र के परसिया छितनी सिंह गांव के रहने वाले 65 वर्षीय द्वारिका कुशवाहा रविवार दोपहर में विवाहिता पुत्री 30 वर्षीय अमलावती देवी और 25 वर्षीय कलावती देवी के साथ स्याही नदी के किनारे भैंस चराने गए थे। नदी में जेसीबी से खोदाई के कारण गड्ढा हो गया था, जिसमें पानी भर गया है। भैंस चरते हुए पानी में घुस गई। द्वारिका कुशवाहा भैंस को बाहर निकालने के लिए पानी में घुसे। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। 

ग्रामीणों ने बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी

पिता को डूबता देख विवाहिता पुत्री अमलावती देवी ने अपने जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी डूबने लगी। दूसरी पुत्री कलावती देवी ने गांव में जाकर शोर मचाया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को नदी से बाहर निकाला गया। लोगों ने एंबुलेंस भी बुला लिया, लेकिन तब तक दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। खामपार के थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। 

मां की मृत्यु से बेसहारा हुए बच्चे

मृतका अमलावती की शादी गोपालगंज जनपद के भोरे थाना क्षेत्र के महादेव गांव में हुई थी। अमलावती के 12 वर्षीया पुत्री धन्नू व 10 वर्षीय पुत्र अनिकेत हैं। अमलावती की मृत्यु से दोनों बच्चे बेसहारा हो गए। उन मासूमों को देखकर हर कोई नियति को कोस रहा था। 

मृतका के पति बृजकिशोर विदेश में नौकरी करते हैं। इस हादसे से परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों बच्चे की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। यह देख मौजूद लोगों का कलेजा दहल जा रहा था। भाजपा नेता अश्वनी सिंह ने स्वजन को ढांढस बंधाया। भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने घटना पर दुख जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.